वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी भाईयों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर / छत्तीसगढ़दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ महिला मंच के पदाधिकारी सुश्री संध्या मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति चेमन बाई साहु प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमति कल्पना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमति नेहा निषाद प्रदेश कोषाध्यक्ष, कुमारी जामवंतीन साहु प्रदेश महामंत्री ने वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी भाईयों रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं !
प्रदेश अध्यक्ष सुश्री संध्या मिश्रा ने कहा की हमारे वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी भाई बड़े लगन मेहनत के सांथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आ रहे है।

मैं वन विभाग के उन सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कार्यालय सहायक,कम्प्युटर आपरेटर, डाटा एन्ट्री आपरेटर भाईयों को बधाई देना चाहती हुं जो लक्ष्य के सामने अपने आपको पूरी तरह समर्पण कर देते है!
लक्ष्य प्राप्त करने वालों के पिछे उनका अभ्यास उनकी लगन एवं उनकी कर्तव्य भावना रहती है, हमारा लक्ष्य अपने जीवन में सफल होना,लक्ष्य का मतलब होता है एक निश्चित उद्देश्य !
जो हमारे दैनिक वेतनभोगी भाई लोग लेकर चल रहे है,नियमितीकरण,स्थायीकरण,आकस्मिकता कार्यभारित का लक्ष्य प्राप्त करना!
मैं हमारे भाईयों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हुं !


