कोठारी परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहु की मनमानी सामने आया है, अपने भतिजा फर्जी व्हाचर चलाकर , वर्तमान में लगाया नौकरी पर
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वन मंडल में रोज नया नया कारनामा खुलकर सामने आ रहा है। कोठारी वन परिक्षेत्र में फर्जी नियमितीकरण होकर कोठारी रेंज में बाबु बनकर बैठकर लाखों करोड़ का चुना लगाया है।
इसी बीच में कोठारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहु ने अपने भतिजा का फर्जी व्हाऊचर विगत 04 वर्षों तक चलाया है उसके बाद साल भर से अपने भतिजा को ड्युटी में बुलवाया है!
कोठारी रेंजर जीवन लाल साहु ने अपने भतिजा पर इतना मेहरबान है कि उन्हे तालदादर शासकीय क्वाटर दे रखा है, शासकीय कर्मचारी को शासकीय आवाज नही मिल पा रहा है और कका भतिजा के खेल ने शासकीय संपत्ति पर अधिकार जमाकर बैठ गया है।
इसके पहले एक वन चौकीदार ने पुरे रेंज में अपना आधिपत्य स्थापित किया हुआ था,अब रेंजर के भतिजा का पारी है,वो आधिपत्य स्थापित करने के लिये चल पड़े हैं।
दरअसल मामला यह है कि बलौदाबाजार वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोठारी में रेंजर जीवन लाल साहु के भतिजे भूपेन्द्र साहु के नाम से विगत 04 वर्षों से फर्जी व्हाऊचर चला है! जीवन लाल साहु जब रेंज का चार्ज लिया तो साल भर हो रहा है अपने भतिजा भूपेन्द्र साहु को शोभित कुंदर बेरियर में ड्युटी लगवा दिया है!

जीवन लाल साहु अपने भतिजे को खुली छुट दे रखा है ड्युटी करें या ना करें, लेकिन अगर कोई अन्य कर्मचारी ड्युटी ना करें तो उसकी खैर नही!
पुरा वन परिक्षेत्र कोठारी के कर्मचारी जानता है कि जीवन लाल साहु के भतिजा का 04 वर्षों तक फर्जी व्हाऊचर बना है,अभी हाल ही में साल भर हो रहा है उसे कार्य में रखवाकर ड्युटी ले रहा है वो भी नही के समान है।
फर्जीवाड़ा करके अपने नाम से एक प्रतिष्ठा स्थापित कर चुका है रेंजर जीवन लाल साहु!
इसके पूर्व में मेरे द्वारा दुरभाष के माध्यम से आबिद खान वन चौकीदार के बारे में जानकारी लिया गया था,जिस पर जीवन लाल साहु ने स्वयं जानकारी दिया था कि आबिद खान बीट चार्ज पर है,और कार्यालय में लिपीक का भी दोनों काम कर रहा है, और शासकीय आवास में रहता है ,किसने आदेश दिया पुछे जाने पर उन्होने कहा कि पूर्व के रेंजर लोग दिये है जैसा चले आ रहा है वैसा अभी भी चल रहा है कहा गया!
मामला बड़ा गजब का वन चौकीदार शासकीय आवास में रहकर हाऊरेंट ले रहा था, वन चौकीदार होते हुए दो जगहों के चार्ज पर रहकर कार्य किया आफिस भी बीट भी वो भी फर्जी नियमितीकरण के लाभ लेने वाले पर विभाग कितना मेहरबान हैं।
इसी तरह जीवन लाल साहु अपने संगे भतिजे पर मेहरबान है,शासकीय आवास का व्यवस्था, ड्युटी नही के समान पर पगार पुरा के पुरा 100% ले रहा है।
यही बात अगर किसी गरिब दैनिक वेतनभोगी का रहता तो,दिखाया जाता तीन स्टार का पावर, दो कौड़ी के इंसान समझकर उनके सांथ बदसलुकी से पेश आता!
जब इंसानियत ही नही रह जायेगी तो तीन स्टर हो या पांच स्टार कोई मतलब का नही रह जाता, मानवता होनी चाहिये।
ट्रेनिंग में आये महिला रेंजर से त्रस्त है कर्मचारी,येसा लगता है कि बाहुबली का हकीकत दृष्य कोठारी परिक्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पद का पावर इंसानियत खो देता है, इसिलिये पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी ने कहा है कि “मानव तू मानव बन” जन्म तो मानव का है किन्तु हरकत दानव से कोई कम नही रहता, इसलिये उन्होने संदेश दिया है कि, हे मानव तु मानव बन जिस दिन मानव बन गया उस दिन तुम्हारा जीवन सफल हो गया।
लेकिन येसा बहुत हि कम गिने चुने लोगों में देखने को मिलता है जिसके मन में दया का भाव हो!अब के नया जनरेसन तो पद के अहंकार में चुर होकर इंसानियत को भूल जाता है,जो मन में आये कह के चला जाता है किन्तु दिल से निकला बद्दुआ, सारे पुष्य कर्मों को झकझोर के रख देता है।
नियमितीकरण से रेंजर पद तक सफर करने वाले रेंजर,अपने बिते हुए पल को भूलकर स्टार की मदमस्त पावर में दुखरों के आंखो में आंसु ला रहा है। और अपने ही भतिजे को डेलिवेज की नौकरी करा रहा है,वह दिन भी आयेगा जब यही आंसु उनके भतिजे के आखों से निकलेगा।
आप सभी बने रहिये संचार भारत न्यूज के सांथ करोड़ों रूपया का घपला का मामला जल्द आपके सामने होगा।

