मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर गुरुवार को होगा जनदर्शन, जनता के समस्याओं का होगा निराकरण
रायपुर / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को पुन: जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद व चर्चा परिचर्चा करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय सीमा में समाधान मिल सके।
राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।
कुछ माह पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था लेकिन जनताओं के समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, पुन: जनदर्शन प्रारंभ कर दिया गया है।

