धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपो से निकला शातिर टीपी मास्टर 06 नग 0.344 घ.मी.का सागौन लट्ठा , को 08 नग लट्ठा में परिवर्तन , फर्जी टीपी जारी
रायपुर / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के अधिनस्थ धरमजयगढ़ वन मंडल जहां पर वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ही विभाग में चोरी कर विभाग को चुना लगाने का काम किया है।
जिसे जांचकर्ता अधिकारी उप वन मंडलाधिकारी द्वारा बंचाने की भरसक प्रयास किया जा रहा है और संरक्षण दिया जा रहा है!
सैकड़ो बार प्रकाशन करने तथा विगत ढाई माह की पूर्व शिकायत का आज तक निराकरण नही किया जाना संदेह पैदा कर रहा है!
हाल ही क्षेत्रिय समाचार पोर्टल में प्रकाशन हुआ था कि कुछ नाका में रजिस्टर को सुधार कराकर लिया गया है, अगर सहीं में रजिस्टर सुधार कर लिया होगा तो संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, जांच नाका प्रभारी, दोषि होंगे और येसे लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिये।

बैरियर रजिस्टर में 08 नग सागौन को 06 नग बनवाने के लिये पुर जोर हांथ पैर मारा गया है, दैनिक श्रमिक पुरूषोत्तम ठेठवार रिकार्ड सुधरवाने के लिये सभी बैरियरों में हांथ पैर मारे है । कुछ बैरियरों में रिकार्ड को हेराफेरी कर दिया गया लेकिन कुछ बैरियर में नाकाम रहे!
धरमजयगढ़ वन मंडल शुरू से नामी वन मंडल है, सैकड़ो फर्जी नियमितीकरण हुए, निलामी में धांधली हुआ है, रंगे हांथो पकड़ा जाने पर भी कोई कार्यवाही नही!
बाद जांच से शिकायत कर्ता को अवगत कराना चाहिये कि सही पाया गया या नही, किन्तु आज तक अवगत नही कराया और दोषि को बंचाने में सफल हो गये!
धरमजयगढ़ वन मंडल में एक से शेख ठेकेदार है जो लाख गुनाह करने के बाद भी बंचा लेते है, जैसे की उप वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ जो आज तक निविदा में रंगे हाथ पकड़े गये दोषि का फाईल छुपाकर रखे हुए है! लेकिन धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपों में टीपी के माध्यम से लकड़ी धांधली करने वाले को नही बंचा पायेगा!
संभार क्रांति न्यूज, संचार भारत न्यूज की टीम ने जब भालुनारा बैरियर और छाल बैरियर में कार्यरत कर्मचारियों की बाईट लिया तो सारे मामले का खुलासा हुआ!

छाल वनोपज जांच नाका में कार्यरत तेजस्वी से पूछताछ करने पर डर से जवाब नही दे पा रहे थे कांप रहे थे! किन्तु उन्होने बताया कि जो टीपी में माल आया है वह 06 नग सागौन 0.344 घन मीटर अंकित है उक्त सामाग्री को लेकर वर्दीधारी एवं पुरूषोत्तम ठेठवार आये थे बताया गया।
वही भालूनारा बैरियर में जांच नाका प्रभारी से पूछताछ किया गया तो बताया कि भालुनारा बैरियर से गुजरते हुए गाड़ी गया है,जो बैरियर रजिस्ट्रर में इंद्राज किया गया है जिसे दिनांक 07.02.2025 को वाहन गुजरा है उक्त वाहन में 08 नग 0.944 घ.मी.सागौन लडट्ठा था जो की वाहन चालक विश्वजीत के माध्यम से गाड़ी भालुनारा बैरियर से गुजरा है!
सहायक प्रभारी जो भालुनारा बैरियर में पदस्थ है उन्होने भी बताया कि उक्त वाहन दिनांक 07.02.2025 को आया जिसमें 08 नग सागौन लट्ठा 0.944 घ.मी. था! उसके सहायक प्रभारी ने बताया की कुछ दिनों के बाद एक वर्दीधारी के सांथ पुरूषोत्तम ठेठवार दैनिक श्रमिक दोनो आये और बोल रहे थे कि रजिस्टर में 08 नग0.944 घ.मी. लिखा है उसे सुधार दिजीये! किन्तु हम लोगों ने मना कर दिया की उक्त जानकारी सुचना के अघिकार में निकल चुका है येसा काम हम लोग बिल्कुल भी नही कर सकते!
कोई तीन स्टार भी आया था रिकार्ड सुधार दिजीये यार येसा बोला जा रहा था!
मामला बहुत गंभीर है,काष्ठागार डिपो में टीपी काटने वाले दैनिक श्रमिक निकला मास्टर माइंड जिन्होंने बड़े सातिर दिमांग लगाकर 06 नग सागौन लट्टा का टीपी काटा बैरियर से पासिंग भी कराया और यही 06 नग सागौन लट्टा राह चलते चलते 08 नग में परिवर्तन हो गया,बड़ा गजब का खेला है फर्जी टीपी की काला कारनामा,
शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़, आरोपी के विरुद्ध एफआइआर कर तत्काल कार्य से पृथक किया जाना उचित प्रतित होता है।
1. काष्ठागार अधिकारी कौन है जिसके हस्ताक्षर से टीपी जारी हुआ है?
2. टीपी किसने काटा है किसका राईटींग है ?
3. सागौन खरिदने वाले के सांथ डिपों में कार्यरत दैनिक श्रमिक का वाहन के सांथ जाना?
4. बैरियर में रजिस्ट्र को बदलने के लिये निवेदन करना?
5. वह टीपी का मूल प्रति काऊंटर प्रति का जांच किया जाये , अगर सही है तो कहीं येसा ही टीपी स्कैन करके बनाया तो नही गया है जिसमें 08 नग =9.344 घ.मी. का लेख है।
6. जब डिपो से 06 नग लकड़ी बाहर निकला तो कहां से 02 नग सागौन लोड किया गया?
7. किसी बैरियर में रिकार्ड तो नही सुधारा गया है जिस हिसाब से भालुनारा बैरियर रिकार्ड सुधरवाने पहुंचे थे?
8. अगर जहां रिकार्ड सुधार लिया गया है तो उनके लिये क्या दण्ड का प्रावधान है जो गलत कार्यों को बढावा देने में चोरी करने में सहयोग प्रदान किये है?
9. ढ़ाई माह से जांच नही कर पाने,बंचाने का प्रयास करने वाले अधिकारी के लिये क्या दण्ड का प्रावधान है?
10. वह कौन तीन स्टार है जो रजिस्टर में सुधार करने के लिये भालुनारा बैरियर तक पहुंचकर हांथ पैर मारा है?
11. संचार क्रांति न्यूज उस टीपी जारी करने वाले और टीपी काटने वाले दैनिक वेतनभोगी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हैं।
दोषियों के द्वारा स्वयं को बचाने के फिराक में काट रहे है नेताओं का चक्कर, क्षेत्रिय दबाव बनाकर वन मंडलाधिकारी को कार्यवाही से रोकने के लिये दबाव बनाने का प्रयास जारी है?
क्या धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी कार्यवाही करेगा या दबाव में, कार्यवाही करने के लिए हांथ खिंच लेगा?
लेकिन सीजी संचार क्रांति न्यूज के टीम ने वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ से त्वरीत कार्यवाही का मांग करते हुए फर्जी टीपी जारी करने वाले कर्मचारी पुरूषोत्तम ठेठवार के विरूद्ध कार्यवाही मांग करता है,उनके खिलाफ एफआईआर प्रकरण दर्ज किया जाये।

