देवगांव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन का जीर्णोद्वार कार्य में लीपापोती कर , कर दिया 9.72 लाख रूपया खर्च
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के ग्राम देवगांव जो कि महासमुंद जिला के सीमावर्तीय क्षेत्र से लगे हुए हैं। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से कोसों दुर वृहद जंगल के मध्य बसाहट है देवगांव, यहां के शासकीय माध्यमिक शाला भवन के जीर्णोद्वार कार्य हेतू वर्ष 2023-24 में 9.72 लाख रूपया स्वीकृति हुआ था।


संदेह हो रहा है कि जिस किसी भी के द्वारा उक्त भवन का जीर्णोद्वार कार्य कराया गया है वह माला माल हो गया होगा, लिपापोती का खेल खुलकर सामने आया है। सी.जी.संचार क्रांति न्यूज की टीम जब देवगांव पहुंचा तो देखा की 9.72 लाख रूपया का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का जीर्णोद्वार हुआ है, देखने पर कहीं पर भी येसा,नही लगा की इतना लागत लगा होगा। उक्त मामला गंभीर जांच का विषय है, इस मुद्दे को लेकर शीर्ष नेताओं से लेकर सचिवालय तक शिकायते की जायेगी।

