बलौदाबाजार वन मंडल के कोठारी वन परिक्षेत्र, बिलासपुरिहा बैरियर में हाथियों का वज्रपात प्रहार
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के कोठारी वन परिक्षेत्र स्थित बिलासपुरिहा बैरियर को दिनांक 23.11.2025 को हांथियों वज्रप्रहार करते हुए रात में तोड़ दिया गया है।

बारनवापारा अभ्यारण्य में हांथियों के आतंक से बैरियर चौकीदार परेशान है जान को जोखिम में डाल कर ड्युटी करते है किन्तु किसी प्रकार की सुरक्षा का कोई साधन नही होने के कारण दरवाजा खिड़की तोड़कर चैकीदार के खाने पीने के सामान को तहस नहस कर दिया गया है।

चौकीदार लोग घर परिवार से दुर रहकर अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे है खाने पीने के सामान भी सुरक्षित नही हो पा रहा है।
वन मंडलाधिकारी उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए बैरियर को 15 फिट उचाई वाला हार्ड चैनलिंग से घेरा किया जाये या फिर बैरियर के चारो ओर CPT निर्माण करा दिया जाये ताकी हांथी प्रवेश ना कर सके और सामाग्रियों तथा बैरियर को क्षति ना पहुंचा सकें।
येसे भी सेंचुरी में कर्मचारी की कमी है, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कमान सम्हाले हुए है,इसलिये सुरक्षा बेहद जरूरी है।


