कांकेर वन मंडल में दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के निधन होने पर आश्रित परिवार के सदस्य को भुगतान हुआ एक – एक लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान
रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग के कांकेर वन वृत्त के कांकेर वन मंडल में वर्ष 2006 से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिक स्व.श्री शिवलाल निषाद एवं वर्ष 2006 से कार्यरत स्व .श्री दसरूराम साहु का निधन हो गया !छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन के प्रयास से मृतक के आश्रित पिड़ीत परिवार को 01-01 लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान राशि का भुगतान किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक /एफ.7-1/2019/1-3 दिनांक 23.02.2019 के द्वारा जारी अनुकम्पा नियुक्ति निर्देश 2013 के कंडिका 17 में दैनिक वेतनभोगी /सीधी भर्ती से संविदा नियुक्ति दिवंगत कर्मचारी के संबंध में दैनिक वेतनभोगी / सीधी भर्ती से संविदा पर नियुक्त कर्मचारी जिन्होने 02 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके हो के दिवंगत होने पर उसके आश्रित पिड़ीत परिवार के सदस्य को 01 लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान राशि भुगतान किया जाना है।
उक्त निर्देश के परिपालन में कांकेर मुख्य वन संरक्षक एवं कांकेर वन मंडलाधिकारी का महत्वपूर्ण भूमिका रहा जो कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आश्रित पिड़ीत परिवार के सदस्यों को अनुकम्पा अनुदान राशि भुगतान कराने में तत्परता दिखाया!


छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी भोगी वन कर्मचारी संघ की प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा , प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन ने मुख्य वन संरक्षक,वन मंडलाधिकारी कांकेर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के लगातार प्रयास से दिवंगत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के आश्रित पिड़ीत परिवार के सदस्यों को अनुकम्पा अनुदान राशि का भुगतान किया जा रहा है।
पहले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के निधन होने पर फुटी कौड़ी नही मिलता था, लेकिन संगठन की एकता ने एक पहचान व छाप छोड़ी है जिनके अथक प्रयास से लगातार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी व श्रमिकों को लाभ मिल पा रहा है।
कांकेर वन वृत्त के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने मुख्य वन संरक्षक व वन मंडलाधिकारी के सांथ सांथ छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया है!


