अश्लील डांस कराना पडा मंहगा, संभागायुक्त महादेव कावरे ने एसडीएम तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला के उरमाल में अश्लील डांस मामला सामने आया है, आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल ही गया!कमिश्नर महादेव कांवरे ने आयोजन की अनुमति देने वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ! कमिश्नर कावरे ने यह कार्रवाई जांच में अश्लील डांस के लिए नियम विरुद्ध अनुमति देने की पुष्टि होने के बाद की है!एसडीएम ने न केवल अश्लील नृत्य कार्यक्रम को अनुमति दी थी, बल्कि खुद आयोजन में शामिल होकर लुप्त उठाया है।

दरअसल मामला यह है कि देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था, मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया ! आयोजन के लिए बाकायदा ‘ओडिसा की सनी लियोनी’ को बुलाया गया, जिसका अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया था ! 08 जनवरी से भीड़ जुटने लगी हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 09 जनवरी को पहुंच गए!
आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था, रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा, स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रही!
पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिनिधि तक डांस का लुप्त उठाते रहे, पैसे जमकर लुटाते रहे ! 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया है!
लेकिन आयोजन की अनुमति देने वाले और स्वयं अश्लील डांस का मजा लेने वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ कार्रवाई से प्रशासन ने परहेज किया था लेकिन मिडीया ने जब सवाल उठाया तो शासन प्रशासन में हलचल मची गई! जांच दल बिठाया और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसडीएम तुलसी दास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है!

