कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक कार्यकारणी बैठक बगौद मे संपन्न हुआ!
रायपुर / छत्तीसगढ़ में समाजिक संगठन लगातार सक्रीय दिखाई दे रहे है, इसी बीच डाही-कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक कार्यकारणी बैठक दिनांक 18/01/2026 रविवार को ग्राम बगौद (कुरूद) मे संपन्न हुआ! इस बैठक में विभिन्न प्रकरणों का उचित निराकरण किया गया, तथा नवनिर्मित मुख्यालय भवन निर्माण के संबंध में जानकारी दिया गया, सामाजिक आचार संहिता एवं नियमावली के संबंध में विशेष रुप से जानकारी आदान प्रदान किया गया! सामाजिक एकता, संगठन, शिक्षा एवं वार्षिक अधिवेशन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा परिचर्चा हुआ!

इस अवसर पर बगौद राज अध्यक्ष श्री सियाराम पटेल ने समाज जनो को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के पुर्ण विकास मे महिलाओं की भागीदारी एवं योगदान आवश्यक है। शिक्षा एवं संस्कार से समाज को एक नयी दिशा दे सकते हैं, समाज के संरक्षक नोहर सिंह पटेल जी ने अपने उदबोधन मे सादा जीवन-उच्च विचार को अपनाने को प्रेरित किया। छग मरार समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री लिलार सिंह पटेल ने अपने उदबोधन मे समाज के संगठन एवं एकता पर जोर दिया! कार्यक्रम में रचनात्मक समाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक चर्चा किया गया, इस कार्यक्रम में कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज के अध्यक्ष सियाराम पटेल, संरक्षक तुकाराम पटेल, श्री नोहर पटेल, उपाध्यक्ष वासुदेव पटेल,मंच संचालक घांसु राम पटेल पटेल, सचिव अर्जुन पटेल, कोषाध्यक्ष श्री विमल प्रकाश पटेल, सलाहकार दूज राम पटेल,हुलास पटेल,हिच्छा राम पटेल, किशोर पटेल, भुवन पटेल देवचरण पटेल ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लता पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण पटेल, हेम पटेल, महेंद्र पटेल सहित सभी 28 गांवों के ग्राम प्रमुख, पंच, सदस्यों एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहा! कार्यक्रम को सफल बनाने मे पटेल समाज बगौद के सदस्यों एवं स्वजातियों का विशेष योगदान रहा।

