वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों मे वन मंत्री से मिलकर उनकी मांग के प्रस्ताव को बजट में पास कराने की मांग रखा
रायपुर / छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ लगातार अपने जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। कुशाभाऊ ठाकरे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे! उसी बीच में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी उस कार्यक्रम में सामिल होकर अपना पक्ष रखा,और उनकी मांगों के प्रस्ताव को बजट में सामिल कर पास करवाने की हेतु मांग किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने बजट में सामिल करने की बाते कही और आश्वासन भी दिया है।

बस्तर क्षेत्र के वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी भोगी जगदलपुर में मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव एवं वन मंत्री से
बस्तर अंचल के वन विभाग में कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य वन मंत्री केदार कश्यप से मिलकर अपने विभाग के द्वारा भेजे गये नियमितीकरण,कार्यभारित, स्थायीकरण के प्रस्ताव को जल्द पास कराने हेतु ज्ञापन सौंपा वन मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया की वित्त मंत्री से चर्चा कर पास करवाते हैं। वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपनी पीड़ा रखा कि किस तरह वन विभाग में वे लोग ड्युटी कर रहे हैं,दैनिक वेतनभोगी लगातार 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल में रहे उस दौरान मंत्री जी के आश्वासन पर हड़ताल खतम हुआ था ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया गया की वर्तमान में वेतन और श्रम सम्मान राशि को मिलाकर 75% वेतन के रूप में भुगतान किया जा रहा है, उन्हे केवल 25% राशि और चाहिए। 25% बजट उपलब्ध कराने से वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मांग पुरा हो सकता है जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जी आश्वासन दिया की इस मामले में मैं वन मंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा कर आपके उक्त प्रस्ताव को पास करवाता हुं!


वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी वित्त मंत्री के नाम से भी उनके निज निवास में जाकर ज्ञापन सौपा गया है, की मुख्य बजट में आकस्मिक्ता कार्यभारित एवं स्थायीकरण के लिए बजट प्रदाय करें।

