नगर पालिका परिषद की सौतेला कार्यवाही, फारेस्ट के जमीन पर बिना एनओसी के कर लिया गया है कब्जा
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा नगर पालिका परिषद के द्वारा अविधिक रूप से वन विभाग के जमीन पर बिना एनओसी प्राप्त किये अनाधिकृत रूप से कर लिया गया है कब्जा!
वन विभाग के अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है न जाने क्या मजबुरी है उनकी….
नगर पालिका परिषद के द्वारा वन विभाग के भूमि पर लगातार कर रही है कब्जा न बीट गार्ड ध्यान दे रहे है न डिप्टी रेंजर न रेंजर, पूर्व में भी नगरपालिका परिषद के द्वारा यात्री प्रतिक्षालय स्टापर बना दिया गया है,कुछ लोगों का कहना है कि वहां पर रोज साम को कुछ असमाजिक तत्व के व्यक्तियों के द्वारा बैठकर सराब सेवन किया जाता है।

नगर पालिका परिषद के द्वारा संविधान निर्माता का अंबेडकर जी का मूर्तियाँ स्थापित किया गया है व लोकसभा का स्टाय़चु निर्माण किया गया है।

उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसके उद्घाटन के लिए वन विभाग के सामने व रोड किनारे लगे ठेला को नगर पालिका परिषद के इंजीनियर के निर्देशन पर जेसीबी के द्वारा तोड़कर हटा दिया गया। लेकिन यहां पर भी इंजीनियर के द्वारा सौतेला व्यवहार अपनाया गया है,एक महिला के ठेला को हटाया गया है जबकी हटाना ही था तो सभी ठेला,जुग्गीझोपड़ी को तोड़कर हटाना था लेकिन उनके सौतेला व्यवहार को आम जनता देख रही हैं।


निती क्या यही कहता है?अपने चहेतो व जान पहचान के ठेला को छोड़ दिया गया,और बेपरिचित के व्यक्ति के ठेला को तोड़कर हटा दिया गया है जो कि शर्मसार करने वाली बात है।


