बागबाहरा में जमीन दलाल सक्रीय होकर तालााब को पाटने का काम कर रहे थे संचार क्रांति न्यूज के पहल से तथा कलेक्टर महोदय के निर्देशन में लगा (स्टेय) रोक
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 में मंडी तालाब के पास डबरीनुमा तालाब को कुछ सक्रीय दलाल के सहयोग से भूमाफियाओं के द्वारा जेसीबी मशीन के द्वारा पाटकर समतलीकरण किया जा रहा था। गुप्त सुत्रों से पता चला है कि उक्त भूमि को पटवाने का काम पिथौरा निवासी फुन्नू सेठ के द्वारा किया जा रहा था, यहां के कुछ लोगों के सांथ सांठगांठ होकर उक्त निस्तारी तालाब को पाटा जा रहा था।

आज के परिवेश में सरकार तालाबों को कुओं को संरक्षण देकर सुरक्षित कर रहा है और इधर दलाल और भूमाफिया लोग एक एक जमीन को बेंचने का काम कर रहा है।

छत्तीसगढ़ संचार क्रांति न्यूज द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय से संपर्क कर जनहित से जुड़े तालाब को जेसीबी से जो पाटने का कार्य किया जा रहा था उस पर तत्काल स्टेय लगवाया गया है।

जनसुविधाओं को सरोकार करने के बजाय आम लोगों के निस्तारी करने वाला तालाबों को पाटने का काम किया जा रहा है जो कि उचित नही है। सरकार भी जल जंगल जमीन की संरक्षण का संकल्प लेता है लेकिन भूमाफिया किसी प्रकार का कोई कसर नही छोड़ रहा है।
बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा तत्कालीक आदेश जारी कर उक्त तालाब में चल रहे पटाई कार्य पर स्टेय लगा दिया गया है, उक्त स्टेय आर्डर से वार्डवासियों में खुसी का लहर है।
बाहरी व्यक्ति का धमक बागबाहरा में दिख रहा था लेकिन सही समय में उक्त तालाब को बचाने का कार्य किया गया है।


