सरकड़ा निवासी पुनीत राम सिन्हा कौड़िया परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं अन्य समाजिक पदाधिकारियों के विरुद्ध पिथौरा थाना में हुआ एफआईआर दर्ज
रायपुर / छत्तीसगढ़ कलार समाज लगातार नई उचाईयों को छु रही है इसी बीच में कलार समाज परिक्षेत्र कौडिया पिथौरा के महा मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारियों के विरुद्ध पिथौरा थाने में अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा सवैया निवासी सालिकराम डड़सेना एवं उनकी बहु ने आरोप लगाया है कि विगत 02 वर्षों से तथाकथित सहगोत्री विवाह के मामले में पुनीत राम सिन्हा एवं कुछ सामाजिक पदाधिकारियों ने सालिकराम डड़सेना के परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया हुआ था!जिसके कारण उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो गए थे, जबकि उक्त सामाजिक प्रकरण का जिला एवं प्रदेश स्तर पर निराकरण किया जा चुका था! जिसमे प्रदेश स्तर पर उक्त प्रकरण को सहगोत्री का मामला नही माना गया था ! सालिकराम डड़सेना को समाज के मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया था लेकिन छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के निर्णय की अवहेलना करते हुए पिथौरा कलार समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने उनका सामाजिक बहिष्कार जारी रखा , जिसके तहत उनका सामाजिक कार्यक्रम आना जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया थाऔर तो और अन्य सामाजिक बंधुओ से भी सालिकराम डड़सेना के घर जाने पर मनाही व मोटी रकम सामाजिक दंड के रूप में लिया गया था।

इस बात से व्यथित होकर सालिकराम डड़सेना एवं उनका पुरा परिवार कानून की शरण लेने के लिए बाध्य हुए और अंतम कानून के शरण मे चले भी गए !
इस मामले में पुलिस अधीक्षक महासमुंद एवं छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्य मंत्री / गृहमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया। इस मामले में पिथौरा थाना में पुनीत सिन्हा एवं सामाजिक पदाधिकारियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
सामाजिक बहिष्कार किया जाना कानूनी अपराध है, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार येसे भी पुनित राम सिन्हा सचिव के बारे में किसनपुर पंचायत का मामला तुल ले लिया था।

