मुख्य मंत्री के गृह जिला जशपुर की हालत है पस्त , सड़कों का हाल है बेहाल आम जनता है त्रस्त, मोदी की गारंटी अधुरा
रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री ने अपने गृह जिला का ही स्थिति सुधार नही पा रहा है, लगाता मोदी की गारंटी, और विष्णु का सुशासन का शंखनाद करने वाले की जमीनी हकीकत जानिये!
जशपुर जिला के ग्रामीण इलाकों में जब संचार क्रांति न्यूज की टीम हाल जानने पहुंची तो, सड़कों का हालत देखकर चकित रह गया। ढाई साल में सकड़ का हालात नही सुधर पा रहा है तो पुरा छत्तीसगढ़ का मामला ही छोड़ दिजीये, मोदी की गारंटी केवल दिखाने व बताने के लिये बह है किन्तु वास्तविकता कुछ और है।

जबकी सरकार सर्वोच्चा प्राथमिकता जल, स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क, बिजली होनी चाहिये, लेकिन सकड़े की बदहाली देखकर आम जनता त्रस्त है, केवल शहरों के विकास से ही विकास नही होता है।
जिस दिन गांवों का विकास होगा उस दिन ही समझ आयेगा की वास्तव में सरकार ने संकल्पित होकर विकास कार्य किया है।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री कहते है कि हमने 2047 का रोड मैंप बनाया है, विकसीत भारत का संकल्प लिया है, वर्तमान में तो हालात सुधरी नही है वर्ष 2047 को किसने देखा है, कई लोग मर चुके रहेंगें तो येसे विकास का क्या मतलब है।
सरकार गठन के पूर्व मोदी का गारंटी जन घोषणा पत्र जारी कर अनियमित,दैनिक वेतनभोगी ,संविदा कर्मचारियो के लिये कमेटी गठन कर नियमितीकरण करने की वादों धरे के धरे रह गया है!
वादा न तोड़, यू मुह न मोड़
सरकार प्रत्येक विभाग को हजारों करोड़ो रूपया अनुदान में दे रहे है लेकिन अनियमित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए कुछ भी नही कर पा रहा है।
सरकार के कार्यशैली को लेकर आम जनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

