भाजपा नेत्री को मुख्य मंत्री से मिलने के लिए पुलिस ने रोका तो मंच गया बवाल,अब छत्तीसगढ़ीया मुख्य मंत्री केवल नाम का रह गया है
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री के दौरा के दौरान हुआ बड़ा बवाल, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तो आम जनता तरस ही रही है, लेकिन अब भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी अछुता नही रहा !
दरअसल मामला बिलासपुर की है, मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम बिलासपुर में था जहां पर पुलिस प्रशासन ने भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर जाने से मना कर दिया तब बौखलाते हुए गौरी ने बोली ‘मुझे कौन रोकेगा?

भाजपा नेत्री गौरी का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर फूटा , सर्किट हाउस में हुई घटना का विडियो वायरल भी हुआ, बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान सर्किट हाउस परिसर रविवार रात अचानक सुर्खियों में आ गया, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को एंट्री गेट पर रोक लगा दिया गया तब मंचा बवाल ! स्वयं को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताते हुए गौरी गुप्ता इस बात पर भड़क गईं की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे अचानक रोक लिया।।
गौरी की बहस बाजी ने माहोल को ही चेंज कर दिया, उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि “प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते” लेकिन आप लोग रोक रहे हो मौके पर वहा तनावपूर्ण माहौल बन गया। कुछ देर तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलने के बाद वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। जब एक भाजपा का नेता ही मुख्यमंत्री से नही मिल सकता तो आम जनता को छोड़िये, विष्णु का सुशासन केवल कहने मात्र का है दिख तो कुछ और रहा है।
स्थिति तब शांत हुई जब एक अन्य भाजपा नेता ने बीच-बचाव करते हुए आया और गौरी गुप्ता को अंदर जाने की अनुमति मिली। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है ! वीआईपी प्रोटोकॉल व पुलिस प्रशासन के व्यवहार को लेकर नई बहस छिड़ गई है, रमन सरकार की कार्यकाल बेहतर था जिन्होने एक एक आम सदस्य से मिलकर उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के लिए प्रति सप्ताह जनदर्शन का आयोजन कराता था और पब्लिक संतुष्ट होकर अपने घर वापस होते थे।
किन्तु आज जो स्थिति देखने को मिल रहा है वो कुछ और ही है,, केवल नाम का सांय सांय है,आज भी कार्यकर्ता से लेकर,आम पब्लिक, व कर्मचारी परेशान हैं।

