कवर्धा वन मंडल की वन अमला ने अवैध लकड़ी परिवहन करते भारी तादात में लकड़ी के सांथ ट्रेक्टर जब्त किया
रायपुर / छत्तीसगढ़ के वन विभाग में कवर्धा वनमंडल के वन कर्मियों द्वारा वन्यजीव एवं वन संपदा के संरक्षण हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी बीच में भोरमदेव अभयारण्य (चिल्फी रेंज) एवं कवर्धा वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध दो ताबड़तोड़ कार्रवाही की गई हैं।
अवैध लकड़ी परिवहन पर जबरदस्त कार्रवाई
भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी परिक्षेत्र में दिनांक 01.04.2026 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ जिसके आधार पर वन विभाग की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लंबे समय से रात्रि के अंधेरे का लाभ उठाकर वन क्षेत्र से बेस कीमती लकड़ी का अवैध परिवहन किया जाता रहा था। सूचना प्राप्त होते ही गंभीरता पूर्वक लेते हुए वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं अधीक्षक भोरमदेव के मार्गदर्शन में रेंजर चिल्फी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी कर दबीस दी गई।
तलाशी के दौरान वन अमला के टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जिसमें भारी तादाद में लकड़ी लदा हुआ था। वाहन चालक एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 (शास्ति), 52, 55 एवं छत्तीसगढ़ वनोपज (अभिवहन) नियम, 2001 के नियम 3, 16, 20, 22 के तहत कार्यवाही की गई।
इस संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21694/2 दिनांक 01.04.2026 दर्ज कर लकड़ी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चिल्फी रेंज परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
ढाबों पर छापेमारी – अवैध जलाऊ लकड़ी जब्त
वन्यजीव संरक्षण एवं अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भोरमदेव अभयारण्य चिल्फी एवं कवर्धा वन परिक्षेत्र के संयुक्त स्टाफ द्वारा धवाईपानी क्षेत्र में संचालित होटलों एवं ढाबों पर आकस्मिक दबिश दी गई।सघन जांच के दौरान निम्नलिखित स्थानों पर अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी का भंडारण पाया गया
मुकेश ढाबा (धवाईपानी) – 02 चट्टा जलाऊ लकड़ी जब्त
सरदारजी ढाबा (धवाईपानी) – 03 चट्टा जलाऊ लकड़ी जब्त किया गया।

