यूट्यूब में लगातार भ्रामक जानकारी का प्रकाशन होने से शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों में खौफनाक माहौल उबाल मार रहा है।
रायपुर /छत्तीसगढ़ में लगातार उठापटक जारी है, येसे येसे पत्राचार किये जा रहे है जिसके कारण से खलबली मंच चुका है और शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो में सरकार के खिलाफ आक्रोश का माहोल बन रहा है।
दरअसल मामला यह है कि वरिष्ठ कोषालय अधिकारी इन्द्रावती भवन ने अपने पत्र में जारी कर बिना नियुक्ति पत्र वालों को 4,000 श्रम सम्मान राशि का भुगतान नही किये जाने के संबंध में पत्र लेख किया था जो पुरे छत्तीसगढ़ में हड़कम मंचा दिया है।

जबकी वित्त विभाग के द्वारा नियुक्ति पत्र वालों को ही देना है ऐसा कोई निर्देश ही नही है, बल्की कार्य आदेश जारी कर श्रम सम्मान राशि भुगतान किया जाना है। कुछ विभागों के द्वारा बिना कार्य आदेश जारी किये श्रम सम्मान का भुगतान कर दिया जाता रहा है जिसके कारण वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को कदम उठाना पड़ा था।


संगठन के पहल से जारी किये गये उक्त पत्र को आनन फानन में पुन: संशोधित करना पड़ा है, कुछ समाचार पत्रों तथा यूट्यूब चैनलों में इस मामला को हटकर प्रकाशित किया गया था जिसके कारण से दैनिक वेतनभोगी व अनियमित कर्मचारियों में भ्रम उत्पन्न हो गया था।

येसे ही मामला वर्तमान में एक और खबरे प्रकाशित हो रहे है कि,अब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो का नही ही नियमितीकरण होगा न ही स्थायीकरण होगा करके प्रकाशन हो रहा है ताकि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दैनिक वेतनमान,अनियमित कर्मचारी, संविदा कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो और वर्तमान सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दें।

लोक निर्माण विभाग में जो आदेश जारी किया गया है वह निंदनीय है, अधीक्षण अभियंता के पत्र ने खलबली मचा दिया है, एक सिरे से दैनिक श्रमिको को प्लेसमेंट में डालने का निर्देश जारी किया है। जिसको लेकर लगातार यूट्यूब चैनलों में चल रहा है। इससे अन्य विभागों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में अनन्यास मत भेद हो रहा है, अधीक्षण अभियंता के द्वारा जारी पत्र का छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी फैडरेशन निंदा करता है।

श्रम सम्मान राशि से लेकर अन्य मुद्दों में प्रकाशित खबरों पर सत्यता की ओर जायें न की वाटसाप ग्रूपों में देखकर दिगभ्रमित न हों!
कर्मचारी व दैनिक वेतनभोगियों के हित में मोदी की गारंटी को पुरा करने में भले ही विष्णु देव की सरकार असफल साबित हुई है , वर्तमान सरकार में पूर्व कलेक्टर व वर्तमान के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी वित्त विभाग की कमान सम्हाले हुए है भाजपा की नईय्या डुबोना है या पार लगाना है उनके हांथो में है।
तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहा है 100 दिन की बात तो हजम नही हो रहा है, बड़े बड़े विडियों जारी करने वाले नेता मंत्री अपनी जुबानी जंग में हार चुके है येसा प्रतित हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के येसे कौन से नेता व कार्यकर्ता कौन से चेहरा लेकर वोट मांगने घर घर पहुंचेंगे यह सोंचने वाली बात है।

विकास विकास की शंखनाद करते हुए कहीं पहिया न थम जाये ,नेता मंत्री नही समझ पा रहे है तो संगठन व पार्टी सही समय में सहीं मार्गदर्शन करे नही तो वर्तमान सरकार के कार्यकलाप को लेकर जिस प्रकार से माहौल बन रहा है बहुत ही खतरनाक साबित होगा।
देर से किया हुआ न्याय भी अन्याय के समान है।
वास्तव में अब देखना होगा की विष्णु देव की सरकार क्या निर्णय लेता है !

