रामगुलाम ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा से मिलकर की चर्चा पहल नही होने पर जंगी आंदोलन की दी चेतावनी
रायपुर / छत्तीसगढ़ महासमुंद जिला के बागबाहरा तहसील में लंबे समय से गरीबों के जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा था। गरीबों के आवाज को उठाने के लिये छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के संरक्षक दादा रामगुलाम ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी से मिलकर चर्चा किया!
दादा रामगुलाम ठाकुर ने कहा कि अगर गरीब किसानों के सांथ अन्याय होगा,उनके जमीन को हड़पने का प्रयास दलालों व घुसपैठियाें के द्वारा किया जायेगा तो लड़ाई आर पार की होगी! अब यह लड़ाई छत्तीसगढ़या क्रांति सेना, व किसान संगठन लड़ेगा, एक सप्ताह के भीतर अगर किसानों के समस्या का हल नही किया,गरीब किसानों से जो 50,000 – 50,000 रूपया लिया है पटवारी उसे वापस नही किया तो बेनर पोस्टर लगाकर, एसडीएम कार्यालय का घेराब किया जायेगा।
अनुविभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया है की किसानों के सांथ अन्याय नही होगा मैं प्रयास करता हुं रास्ता निकल जाये यह बात कहीं!

रामगुलाम ठाकुर ने जाकर ग्राम पठारीमुड़ा में गांव वालों का बैठक लिया,और मौके पर जमीन को देखा, गरीबों को लंबे समय से डरा धमकाकर नोटिस भेजकर अनावश्यक रूप से बेदखली किया जा रहा था। अब गरीब किसानों को डरने की कोई बात नही है,अगर जेल जाना पड़े तो रामगुलाम जेल जाने के लिये तैयार है लेकिन किसानों के अधिकार के लिये डंटे रहेगा।

दादा रामगुलाब ठाकुर ने कहा:-
भारत के जेल में भारत के लोग नही रहेंगें तो,क्या अंग्रेज लोगों रहेंगे।
जो अधिकारी कर्मचारी गरीबों के जमीन हड़पने व हड़पवाने के लिये दलालों का सांथ देगा, उसका छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना खुलकर विरोध करेगा!
अब देखना है कि बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी क्या कार्यवाही करते है,क्या गरीबों को न्याय दिला पायेगा,या दलालों के पक्ष में चला जायेगा।

