महासमुंद ब्रायलर दुकान बना,आम जनता के लिये परेशानी का शबब, कलेक्टर जल्द कार्यवाही
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय में शितली नाला के पास रोड से ही लगे महासमुंद ब्रायलर दुकान संचालित हो रहा है, जहां रोज शाम को मेले सा लग जाता है!
दरअसल मामला यह है कि महासमुंद से बागबाहरा रोड़ पर सितली नाला के सामने ही महासमुंद ब्रायलर दुकान का संचालन किया जा रहा है जहां पर रोज 100 से 200 की भीड़ लग जाता है। माशाहारी लोग रोड़ पर ही मोटर सायकल को खड़ा करके मांश खरिदने दुकान पर चले जाते है, लोग नशे के हालत में रहते है जिसके कारण मोटर सायकल व कार मोटर वालों को विषम परिस्थितीयों का सामना करना पड़ता है। संचार क्रांति न्यूज की टीम लगातार रायपुर दौरे पर जाता रहा तो साम के वापसी समय महासमुंद ब्रायलर दुकान पर पुरा के पुरा मजमा लगा रहता है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होता है। कई लोग तो नशे के हालत में एक दुसरे के वाहन पर चढ़ा देते है, पर भी शासन प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है, क्या येसा मामला है कि जिला मुख्यालय जैसे मेन रोड़ की यह हालात है कलेक्टर की मौन पुलिस अधीक्षक की मौन संदेह पैदा करता है।
येसा क्या मामला है कि जिला मुख्यालय के इतने बड़े बड़े अधिकारी मौन है, भीड़ को कंट्रोल नही कर पा रहे है, मेन रोड़ से दुकान को हटवा नही पा रहे हैं। अगर महासमुंद ब्रायलर दुकान संचालित करने मालिक दुकान का सहि तरिका से वहीं पर ही संचालन करना चाहते है तो अपने ग्राहकों के लिये पार्किंग बनवाये, आने जाने वाले आम जनता को क्यों परेशानी की राह पर धकेल रहे हैं।

कोई कार को ठोकर मार रहा है तो कोई मोटर सायकल को तो कोई ट्रक को यह सब शितली नाला के पास ही क्यों हो रहा है। क्या यही विकास का राह है, जब जिला मुख्यालय का हालत ऐसा है तो निचले स्तर के कसबे का क्या हाल होगा पुछिये मत, अब देखना होगा की क्या कलेक्टर महोदय महासमुंद ब्रायलर दुकान को हटवाता है, या उस दुकान के पास लगने वाले भीड़ को, अगर भविष्य में वहां पर किसी प्रकार का घटना घटता है तो शासन प्रशासन और दुकान संचालक के विरूद्ध क्लेम किया जायेगा।


