बागबाहरा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चल रहा है मनमानी
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा विकास खण्ड में शिक्षा का स्तर चरमरा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को सुद्रीढ़ करने के लिये युक्तियुक्तरण किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि युक्तीयुक्तकरण में किसी भी प्रकार की समझौता मान्य नही होगा उक्त निर्देश का कढ़ाई से पालन किये जाने हेतु निर्देश जारी हुआ है।
बागबाहरा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा मनमानी रूख अपनाया जा रहा है, बोकरामुड़ा शासकीय माध्यमिक शाला स्कुल में 70 छात्र छात्राएं अध्यनरत है जहां पर तीन शिक्षक की आवश्यकता है, आवश्यकता के अनुरूप तीन शिक्षक ही पदस्थ ते किन्तु उसमें से एक शिक्षक को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा ने युक्तियुक्तकरण के शासन आदेश को दरकिनार करते हुए, बोकरामुड़ा में पदस्थ शिक्षक को हटाकर भरतपारा स्कुल में पदस्थ कर दिया गया है, जहां पर बंच्चों की बहुत ही कमी है पहले से दो शिक्षक तैनात है वहां पर तीसरा शिक्षक पदस्थ कर दिया गया है।
शासन आदेश की हो रही है तार तार, युक्तियुक्तकरण का मामला बहुत ही गंभीर है जिसे दर किनार करने में कलेक्टर का भी पसीना छूटता है लेकिन उसे एक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कर दिखाया! इसे कहते है शासन को अंगुठा दिखाना, बहुत ही गंभीर विषय है उक्त मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय तथा शिक्षा मंत्री के पास किया जायेगा।
अभी तो ये ट्रेलर है पुरा फिक्चर बाकी है, शिक्षा विभाग के बड़े बड़े मामले हांथो लगा हुआ है, स्कुलों के मरम्मत कार्यों में भारी भर्रासाही हुआ है, बिल व्हाऊचर को देखने से पता चलता है कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है, बिना जीएसटी बिल के बिल व्हाऊचर लगाया गया है।

