छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के प्रयास से कांगेरघांटी राष्ट्रीयउधान में कार्यरत मृतक दैनिक वेतन भोगी के परिवार को मिला 01 लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान
रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग में कांगेरघांटी राष्ट्रीय उधान के अंतर्गत दिनांक 01.08.2007 से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी स्व.श्री मोगरा नाग का अचानक निधन हो गया था!
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 02 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगी / संविदा कर्मचारियों के आश्रित पिडीत परिवार को एकमुस्त एक लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान राशि दिया जाना है। संगठन के पत्राचार और अथक प्रयास , जिसके फल स्वरूप निदेशक कांगेर घांटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर *श्री एस. नवीन कुमार (आई.एफ.एस.)* द्वारा आज दिनांक 19/12/2025 को दिवंगत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी *स्वर्गीय मोगरा नाग* जो कि कोलेंग रेंज में कार्यरत थे, उनके आश्रित पिड़ीत परिवार को एकमुक्त एक लाख रुपए (1,00000₹) अनुकंपा अनुदान राशि का चेक दिया गया! कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर के निदेशक व अधिकारी कर्मचारी एवं छ.ग.दै.वे.भो.वन कर्म.संघ के संभाग महामंत्री आशिष खोरा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कि उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया।

बस्तर संभाग के संभाग महामंत्री आशीष खोरा ने बताया की संगठन में लगातार जान फूंकने वाले , हर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी / श्रमिकों के सुख दुख में सदैव तत्पर होकर खड़े रहने वाले छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है!
बस्तर क्षेत्र में एक नई उम्मीद की किरण जगी है, जिसके कारण,सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कांगेर घांटी, कोंडागांव के दैनिक वेतनभोगी समर्पित भाव से संगठन के सांथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे है!

बस्तर संभाग के संभागाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि बस्तर क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ था बहुत शोषण हो रहा था लेकिन जब से संगठन बना है लोग संगठन में जुड़े है तब नई उम्मीद जगी है! और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की शोषण पर लगाम लगा है, अब तो विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी लगातार सपोर्ट सहयोग करते है, प्रान्ताध्यक्ष के अथक प्रयास से बीजापुर वन मंडल में भी पिड़ीत परिवार को एक लाख रूपया अनुकम्पा अनुदान राशि भुगतान किया जा चुका है।
संघे शक्ति युगे युगे

