वन विभाग के कर्मचारी वनपाल चंदर सिंह गांजा का आनंद लेते हुए, वर्दी के रंग गांजा के संग
रायपुर / छत्तीसगढ़ के वन विभाग इस समय कुछ अजिबों गरिब घटना खुल खुलकर सामने आते जा रहे हैं, और विभागिय वरिष्ठ अधिकारी येसे संगीन आरोपों और रंगीन हरकत को चादर से ढंकने का काम करते जा रहे है!
सरकार के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है किन्तु तमाम कोशिशें वर्तमान में फैलुअर साबित हो रही है वन विभाग के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार को अंजाम देकर गुपचुप तरीके से अपनी जेब भर रहे है और तमाम शिकायतों को नस्तीबद्ध कर देते है, इसका खुलासा खुद वनपाल ने किया है।
दरअसल मामला बिलासपुर वन मंडल के रतनपुर में पदस्थ वनपाल चंदन सिंह जो की वर्दी की गरिमा को तो तार- तार कर ही रहे है जो कि चिंता का विषय है! अपने उच्च अधिकारियों के कुकर्मों पर चौकीदार के साथ गांजा का लुप्त उठाते हुए चर्चा कर रहे है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है , वनपाल चंदन सिंह और चौकीदार अन्य कुछ लोगों के साथ वर्दी की गरिमा को भूलकर अपने सांथ सांथ विभाग की छवि को भी धूमिल कर रहे है। हाथ में गांजा और चिलम वनपाल चंदन सिंह वन विभाग के भ्रष्टाचार पर खुलकर चर्चा कर रहे है। वनपाल के साथ विभाग के लिए चौकीदारी करने वाले चौकीदार भी वन विभाग के भ्रष्टाचार की गाथा बताकर वनपाल से हामी भरवा रहे है।
क्या जमाना है, एक पव्वा पिलवाओं सारे राज उगलवाओं, यह गांजा की कस ने वनपाल पर कसावट ला दिया, और विभाग की तो लुटिया डुबा दिया है।
20 प्रतिशत की कमीशन खाने वाले उन भ्रष्ट अधिकारीयों पर भी वन विभाग के उच्च अधिकारी कार्यवाही नही कर पाते है जिन भ्रष्ट अधिकारियों की सच्चाई वनपाल चंदन सिंह और चौकीदार जान रहे हैं।
वन विभाग में फर्जी मजदुरों के बैंक खाता में मजदुरी की राशि जाता है,और 15% काटकर उस खाताधारक से पैसा वापस ले लिया जाता है, लोगों को गुमराह किया जाता है की बैंक खाता में मजदुरी जा रहा है तो सवाल हि नही उठता की भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन गांजा की कस ने सारे पोल खोल दिया है,वन विभाग में हर जगह येसा ही खेला चल रहा है।
धरमजयगढ़ काष्ठागार में 06 नग 0.344 घ.मी.सागौन लट्ठा का टीपी कटता है, फिर उसी टीपी क्रमांक से राह चलते टीपी में 08 नग 0.944 घ.मी.हो जाता है जिसका लगातार प्रकाशन होता है! उसके बाद भी कार्यवाही नगन्य है, अधिकारी बंचाने के फिराक में लगातार प्रयास कर रहे हैं।

