मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने संयुक्त संचालक से की शिकायत….
रायपुर / छत्तीसगढ़ में आज कल अधिकारी कर्मचारियों की दिलचस्प हरकत देखने को मिल रहा है जो विभाग के सांथ सांथ छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को ठेंस पहुंचा रहा है, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी पर स्वतंत्रता पूर्वक अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। टिप्पणी करने वाले बलौदाबाजार के शिक्षक रामकुमार यादव की हरकत का शिकायत संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन से की गई है। गौरतलब है कि यह शिक्षक संकुल समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण अकादमिक पद पर रहते हुए भी लंबे समय से शिक्षक विचार मंच नामक वाट्सप ग्रुप में देश के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र टीप्पणी करते आ रहा था जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वारा की गई है। शिकायत में उनके द्वारा बताया गया है कि देश के किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव एवं देश के लोकसभा चुनाव पूर्व शिक्षक रामकुमार यादब निरन्तर भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी करते आ रहा था। समाज मे गुरु का दर्जा सर्वोच्च होता है,वह जिस गांव में पढ़ाता है,उस गांव के बच्चो का एक कुशल मार्ग दर्शक भी होता है,बच्चो को नैतिक शिक्षा देकर नैतिकता का ज्ञान देता है लेकिन यह शिक्षक नैतिकता की सारी हदों को पार कर ग्रुप में लगातार अश्लील गाली का प्रयोग करते आ रहा था,जिससे कि समाज मे एक शिक्षक की मर्यादा को तार तार करते आ रहा था जिसका स्क्रीन शॉट वाट्सप चैट देखने से किसी भी शिक्षक का सर शर्म से झुक जाएगा।यह शिक्षक देश के प्रधानमंत्री जी को फूलददा बोलकर उपहास उड़ा रहा था जिससे कि प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचती थी। यह शिक्षक की करतूत यही नही रुकी यह व्यक्ति भाजपा शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों पर भी अभद्र टिप्पणी करता था जिससे की भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रयो की छबि धूमिल होती थी। बहरहाल इन सभी की शिकायत संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण देव सिंह से की गई है एवं तत्काल कठोर कार्यवाही की मांग युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दुर्गेश कुमार द्वारा की गई है।


