छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक बने हरिवल्लभ शर्मा
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा विकास खंड छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने संघ के संविधान अंतर्गत हरिवल्लभ शर्मा (पूर्व प्रांतीय सचिव) स्वास्थ्य विभाग बागबाहरा बोड़रीदादर निवासी को संघ का प्रांतीय संरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। हरिवल्लभ शर्मा के नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,आर.के.सिंह बागबाहरा, भुलऊ राम साहु पेंशनर संघ संरक्षक,आर.के.बुनकर,भीम सेन चंद्राकर,श्याम लाल चौधरी,राजेश नायक,भैय्याराम चंद्राकर,एम चौधरी,राजू चंद्राकर,रश्मि यादव,दिलीप मारकंडे,रूपेश पटेल, संतोष चंद्राकर, प्रीतराम सिन्हा,के अलावा महासमुंद जिला,बागबाहरा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे जिन्होने हर्ष व्यक्त किया।

