बया से कसडोल रोड की बदहाली, कांग्रेस और भाजपा के विधायक फैल होते हुए नजर आ रहे हैं।
रायपुर / छत्तीसगढ़ में रोड़ की बदहाली देखने को मिल रहा है लेकिन हम जो बताने जा रहे है वह एक येसा रोड़ है जो न कांग्रेस का शासन काल में बन पाया न वर्तमान के भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदेव साय के शासनकाल में बन पा रहा है।
आपको बताना चाहूंगा कि पिथौरा से कसडोल मार्ग जो बया से कसडोल तक इतना जर्जर हो चुके है कि सायकल भी चलाना मुश्किल हो चुका है। यह एक येसा रोड है जहां हजारों लोगों का आवाजाही होते रहता है,और हांथी विचरण क्षेत्र, सांथ में तेन्दुआ,भालु, लगातार इस रास्ते में निकलते रहते है, अगर राह चलते चाहे मोटर सायकल हो,कार हो, या कोई सा भी वाहन हो गुजरते समय अगर हांथी निकला तो उनकी मौत निश्चित है।

क्योंकि रोड़ इतना जर्जर हो चुका है जहां से लोग 20 के स्पीड में भी आप गाड़ी नही भगा सकते, इतने गढ़ढ़े हो चुके है कि आप सही तरह से भाग भी नही पायेंगे!
कल रात्री के समय लगभग 12 बजे के बीच रास्ते पर हांथी निकल चुका था जिसके कारण कार वालों को विषय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।
लोग कहते है कि साय के शासन काल में सब सांय सांय हो रहा है, लेकिन हमें जो देखने को मिला है वह कुछ और ही है, बल्की रोड़ सांय सांय गड्ढ़ा होते जा रहा है !

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री जी, व लोक निर्माण विभाग के उप मुख्य मंत्री अरूण साव जी इन विषयों को गंभीरता से लें और बया से लेकर कसडोल तक तत्काल सड़क को अच्छे से बनाये नही तो शासन काल को दाग लगने से कोई रोक नही सकता है।
अगर कोई दुर्घटना घटा तो माहौल विपरीत होगा क्योंकि ग्रामीणों में भारी आक्रोस देखने को मिल रहा है!
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक हम बनाते है लेकिन कोई इस बारे में आवाज नही उठाता है, पद पाने के बाद सब अपना रोटी सेंकने का काम बस करते हैं।

आज जनता को राहत देने के लिये विष्णु देव सरकार जल्द ही बया से कसडोल तक का रोड़ को जल्द बनाये ताकी जन हानी व दुर्घटना ना हो सके तभी सार्थक होगा सुशासन तिहार!

