वन परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहु का भतिजा वाद प्रेम, 04वर्षो तक बनाया फर्जी प्रमाणक
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वन मंडल में रोज नया नया कारनामा खुलकर सामने आ रहा है। कोठारी वन परिक्षेत्र में फर्जी नियमितीकरण होकर कोठारी रेंज में बाबु बनकर बैठकर लाखों करोड़ का चुना लगाया है जो अपने बहिन दामांद को डेलीवेज पर लगवाया।
इधर कोठारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जीवन लाल साहु ने अपने भतिजा का विगत 04 वर्षों तक फर्जी व्हाऊचर चलाया है उसके बाद साल भर से अपने भतिजा को ड्युटी में बुलवा रहा है!
कोठारी रेंजर जीवन लाल साहु ने अपने भतिजा पर इतना मेहरबान है कि उन्हे तालदादर में शासकीय क्वाटर दे रखा है, शासकीय कर्मचारी को शासकीय आवास नही मिल पा रहा है लेकिन भतिजा के शासकीय आवास, कका भतिजा के खेल ने शासकीय संपत्ति पर अधिकार जमाए बैठे है।
इसके पहले एक वन चौकीदार ने पुरे रेंज में अपना आधिपत्य स्थापित किया हुआ था,अब रेंजर के भतिजा का पारी है,वो आधिपत्य स्थापित करने के लिये चल पड़े हैं।
दरअसल मामला यह है कि बलौदाबाजार वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोठारी में रेंजर जीवन लाल साहु के भतिजे भूपेन्द्र साहु के नाम से विगत 04 वर्षों से फर्जी व्हाऊचर चल रहा था ! जीवन लाल साहु जब रेंज का चार्ज लिया तो साल भर हो रहा है अपने भतिजा भूपेन्द्र साहु को शोभित कुंदर बेरियर में ड्युटी लगवा दिया है!
जीवन लाल साहु अपने भतिजे को खुली छुट दे रखा है ड्युटी करें या ना करें, लेकिन अगर कोई अन्य कर्मचारी ड्युटी ना करें तो उसकी खैर नही!
पुरा वन परिक्षेत्र कोठारी के कर्मचारी जानता है कि जीवन लाल साहु के भतिजा का 04 वर्षों तक फर्जी व्हाऊचर बना है!
अभी हाल ही में साल भर हो रहा है उसे कार्य में रखवाकर ड्युटी ले रहा है वो भी नही के समान है।
फर्जीवाड़ा करके अपने नाम से एक प्रतिष्ठा स्थापित कर चुका है रेंजर कोठारी!

मामला बड़ा गजब का वन चौकीदार शासकीय आवास में रहकर हाऊरेंट लेता रहा और अधिकारी ड्युटी लिस्ट में आंख मुंदकर सूची भेजता था ! वन चौकीदार होते हुए दो जगहों के चार्ज पर रहकर कार्य किया आफिस में भी और बीट भी वो भी , शासकीय आवास में रहकर हाऊस रेंट , फर्जी नियमितीकरण के लाभ लेने वाले पर विभाग कितना मेहरबान हैं लिखित शिकायत के बाद अधिकारी लगे है बंचाने के लिये उनके दाखिल खारिज मेरे हांथ में है पर भी बंचने के फिराक में जगह जगह नेताओं से अधिकारियों से फोन लगवा रहा है!
इसी तरह जीवन लाल साहु अपने संगे भतिजे पर मेहरबान है,शासकीय आवास का व्यवस्था, ड्युटी नही के समान पर पगार पुरा के पुरा 100% ले रहा है।

ट्रेनिंग में आये महिला रेंजर से त्रस्त है कर्मचारी, येसा लगता है कि बाहुबली का हकीकत दृष्य कोठारी परिक्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पद का पावर इंसानियत भी खो देता है, इसिलिये एक लेख है
“मानव तू मानव बन” जन्म तो मानव का है किन्तु हरकत दानव से कोई कम नही रहता, इसलिये उन्होने संदेश दिया है कि, हे मानव तु मानव बन जिस दिन मानव बन गया उस दिन तुम्हारा जीवन सफल हो गया।
लेकिन येसा बहुत हि कम गिने चुने लोगों में देखने को मिलता है जिसके मन में दया का भाव हो!
अब के नया जनरेसन में तो पद का पावर,और पैसा का अहंकार देखने को मिलता है, जो इंसानियत को भूल जाता है,जो मन में आये कह के चला जाता है किन्तु दिल से निकला बद्दुआ, सारे पुण्य कर्मों को झकझोर के रख देता है।
नियमितीकरण से रेंजर पद तक सफर करने वाले रेंजर,अपने बिते हुए पल को भूलकर स्टार की मदमस्त पावर में दुसरों के आंखो में आंसु ला रहा है। और अपने ही भतिजे को डेलिवेज की नौकरी लगाकर सारी सुविधा उपलब्ध करा रहा है,वह दिन भी आयेगा जब यही आंसु उनके भतिजे के आखों से निकलेगा।
कोठारी वन परिक्षेत्र में बड़े बड़े कारनामा धारी लोग पदस्थ है, जब पृष्टभूमि पर जायेगें तो करोड़ो के घपला सामने आयेगा,
आने वाला समय में एक मास्टर माइंड,जाली नोट खपाने वाले मसिहा सारे कारनामे आपके सामने होगा।

