बिलासपुर वन मंडल कार्यालय के मुख्य लिपीक का दादागिरी , प्रताड़ित कर्मचारियों ने की संगठन से शिकायत
पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर
रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग में नित नये नये कारनामे का खुलासा होते जा रहा है, अभी हाल में ही कर्मचारियों नें बिलासपुर वन मंडल में पदस्थ मुख्य लिपीक से तंग आकर उनका शिकायत किया है। कर्मचारियों की आरोप है कि श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक द्वारा वनमण्डल कार्यालय में गाली-गलौच करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते है!
दिनांक 17.12.2025 को वनमण्डल कार्यालय अनुसंधान एवं विस्तार वनमण्डल बिलासपुर में श्री संदीप यादव सहायक ग्रेड-03 के द्वारा विधानसमा ड्यूटी एवं श्री राघवेन्द्र पारकर सहायक ग्रेड-02 के द्वारा स्थापना शाखा संबंधी शासकीय कार्यों का संपादन किया जा रहा था उसी दौरान श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक शराब पीकर स्थापना शाखा में शाम 7:00 बजे आये और गाली-गलौच एवं अभद्र व्यवहार करते हुये उनके द्वारा यह कहा गया कि तुम लोग अभी तक ऑफिस में क्यों बैठे हो? कौन बोला है तुम लोगों को बैठने के लिये? उनके कथन के जवाब में कर्मचारियों ने कहा कि हम लोगों के द्वारा कहा गया कि विधानसभा ड्यूटी व कार्यालयीन कार्य कर रहे हैं! उन्होंने संदीप यादव सहायक ग्रेड-03 से पूछा कि किसका किसका विधानसभा ड्यूटी लगा है? नाम बताओं, तो संदीप यादव सहायक ग्रेड-03 के द्वारा संबंधित कर्मचारियों का नाम उन्हें बताया गया। उसके पश्चात् श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक द्वारा स्थापना शाखा में अत्यधिक उंचे आवाज में गाली-गलौच करते हुये शासकीय कार्य में स्वेच्छा से बाधा पहुंचाया गया तथा स्थापना शाखा से बाहर निकलते हुये कार्यालय परिसर में लगभग आधे घंटे तक बहुत उंचे आवाज में चिल्ला-चिल्लाकर विभिन्न प्रकार के अशोभनीय,अमर्यादित व अश्लील एवं गन्दी गन्दी गाली-गालौच किया गया!

उस वक्त श्री विश्राम पात्रे दैनिक श्रमिक रात्रि कालीन चौकीदार भी कार्यालय में अपने ड्यूटी पर उपस्थित थे।
उक्त घटना के समय मौके पर मुख्य लिपिक के साथ श्री सिकन्दर ध्रुव, सहायक ग्रेड-02, श्री आलोक चौबे कम्प्यूटर ऑपरेटर, दैनिक श्रमिक तथा श्री प्रदीप मानिकपुरी दैनिक श्रमिक मौजूद थे। उनके द्वारा गाली-गलौच करने से मना करने पर उनके कथन को नजरअंदाज करते हुये और आवेश में आकर मनमाने ढंग से उंचे आवाज में गाली-गलौच करते हुये कहा गया कि मैं मुख्य लिपिक हूं, यह मेरा गढ़ है,यहां मेरा सम्राज्य चलता है,मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता जैसे अमानवीय व्यवहार किया गया। जिसके संबंध में कर्मचारियों ने साक्ष्य के तौर पर ऑडियो-विडियो क्लिप रखा है जो जांच के दौरान प्रस्तुत किया जावेगा।

श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक के इस प्रकार के कृत्य से कार्यालय का माहौल खराब हो रहा है, साथ ही विभाग की भी छवि धूमिल हो रही है। श्री अरविंद कुमार सिंह विगत 30 वर्षों से अनुसंधान एवं विस्तार वनमण्डल बिलासपुर में पदस्थ है कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें किसी भी शाखा से संबंधित कार्यालयीन कार्यों का ज्ञान नहीं है इस कार्य हेतु श्री अशोक वर्मा, से.नि. वनपाल को दैनिक श्रमिक के रूप से.नि. उपरांत कार्य पर रखा है। श्री अशोक वर्मा को भी तत्काल कार्य से पृथक किया जावे। विश्वस्त सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि उक्त मुख्य लिपिक का पूर्व से यही रवैया रहा है। यहां के कर्मचारी उनके डर से उनके पूर्वकारित घटना की शिकायत नहीं किये हैं, जिससे उनका हौंसला बुलंद है, विकट परिस्थिति में कर्मचारियों के द्वारा शिकायत किया जा रहा है! कर्मचारियों ने बताया कि हमें भी जान-माल का खतरा निरंतर बना हुआ है क्योंकि उनके द्वारा तुम्हारा ट्रांसफर करवा दूंगा करके कई बार धमकी भी दिया जा चुका है।
उक्त घटना के संबंध में इस कार्यालय में पदस्थ लिपिक कर्मचारियों से चर्चा करने पर उनके द्वारा भी कहा जा रहा है कि आज यह घटना आप लोगों के साथ घटित हुआ है भविष्य में हम लोगों के साथ भी घटित हो सकता है। श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक के उक्त कृत्य से यहां पदस्थ कर्मचारियों के मन में डर व भय व्याप्त है तथा भविष्य में यदि हम लोगों के ऊपर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक की होगी।
तानाशाह की राज से नराज कर्मचारियों ने संगठन के शरण में जाकर न्याय की गुहार लगाई है। छत्तीसगढ़ वन लिपकीय कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष विरेन्द्र नाग से संज्ञान में लेते हुए वन मंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल बिलासपुर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु लेख किया है।
वन विभाग के आलाधिकारी उपरोक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए श्री अरविंद कुमार सिंह मुख्य लिपिक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 23 के उपनियम “ख” के उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अन्यत्र जहग पदस्थ करें।
हर ताजा खबर के लिये आप सब बने रहे संचार क्रांति न्यूज के सांथ

