कानन पेंडारी जूलाजिकल गार्डन में छ.ग.दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ का हुआ चुनाव, सुनील यादव (सोनू) बने अध्यक्ष
रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग के अंतर्गत बिलासपुर वन मंडल के कानन पेंडारी जूलाजिकल गार्डन में छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ पं.क्र.548 की बैठक आयोजित किया गया! बैठक में संभागाध्यक्ष श्री दुष्यंत तिवारी एवं जिलाध्यक्ष अजय साहु के उपस्थित व निगरानी में विधिवत चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें सर्व सहमती से श्री सुनिल यादव (सोनू) को अध्यक्ष , मुकेश कौशिक उपाध्यक्ष, मुकेश यादव कोषाध्यक्ष, संतोष यादव को सचिव पद पर चुना गया। कानन पेंडारी में महिलाओं की भी सहभागिता बढ़चढ़कर होती है उस चीज को ध्यान में रखते हुए श्रीमती निर्मला ध्रुव को महिला उपाध्यक्ष और द्रोपती साहू को महिला सह-सचिव नियुक्त किया गया। बड़े ही संघर्ष के बाद मिलनसार अध्यक्ष का नियुक्ति किया गया है ताकी कानन पेंडारी की स्थिति सुधर सकें और दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों में एकता बनी रहे।

पूर्व अध्यक्ष विजय यादव का कार्य सराहनीय रहा उनके योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें जिला सह-सचिव के रूप में बनाया गया।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है , वर्तमान में इस शासन काल में नियमितीकरण, स्थायीकरण, आकस्मिकता कार्यभारित सहित अन्य विभिन्न मुद्दों को हासिल करना है इसलिये सशक्त संगठन के रूप में मजबुती प्रदान करना संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है ! कानन पेंडारी के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की उपस्थिति में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न किया गया और कानन पेंडारी के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी का माहोल देखने को मिला!


