भखारा में मरार समाज ने मां शाकम्भरी जयंती धूमधाम से मनाया गया..
रायपुर / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के भखारा नगर पंचायत भखारा में दिन शनिवार को मरार समाज के द्वारा माँ शाकम्भरी जयंती मनाया गया। समाजिक जनों ने जअस्पताल में मरीजों को जयंती के पावन अवसर पर एवं छेरछेरा के पावन बेला में दान पुण्य महोत्सव धूमधाम से मनाया!

मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा अस्पताल में मरीजों को फल भेंट किया तथा अटल चौक में सब्जी वितरण कर शोभायात्रा निकाला गया।

मरार समाज ने शाकम्भरी जयंती पर फल वितरण के बाद डुमराही तालाब से शोभायात्रा निकाली गई और अटल चौक में मां शाकम्भरी की पुजा अर्चना पश्चात निशुल्क सब्जी वितरण किया गया।
इस दौरान मरार समाज के लोग ने गाजा बाजा के साथ नाचते गाते हुए झांकिया प्रदर्शन कर करते हुए शोभायात्रा को नगर के मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक में समापन किया।


शाम को शाकम्भरी भवन में प्रसादी वितरण पश्चात भजन का कार्यक्रम रखा गया। इस महोत्सव में नगर पंचायत भखारा के समाज प्रमुख एवं सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में आमंत्रित समस्त जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार मरार समाज के स्वजातिय बंधुओं के द्वारा किया गया।

मरार समाज मेहनती और प्रगतिशील समाज है जिन लोगों ने लगातार अपनी मेहनत से एक नई पहचान छोड़ी है, मरार समाज लगातार प्रगति की ओर अग्रसित हो रहा है।


