थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा का राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर
रायपुर / छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में शोक का लहर है , राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी निकला था लेकीन अब वह अंतिम यात्रा बन गई!
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे!उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है,घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है!
इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है , वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है!
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है जानकारी के मुताबिक, टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश, कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई!
नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है! वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे,उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

