झलप से बागबाहरा रोड़ नरतोरा के पास किसानों के द्वारा शासन के नियमों को धज्जियां उड़ाते हुए, रोड़ को खोदा गया है जिस पर सरकार तत्काल कार्यवाही करें
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार लगातार शहर से लेकर गांवों तक समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पक्की सड़क बना रहे हैं किन्तु किसानी में मदमस्त किसान केवल अपने निजी लाभ को लेकर सार्वजनिक रोड़ को खोद दिया।
दरअसल मामला यह है की झलप से बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास नरतोरा के किसानों ने अपने निजी स्वार्थ के कारण, शासन से पिना परमिशन लिये रोड़ के बीचों बीच पानी सिचाई के लिए गड्ढ़ा खोद दिया है। किसान को जब इतना ही चिंता था तो जिस समय रोड़ का निर्माण क्या जा रहा था तब अपने सुविधा के लिए पाईप फिट कर लिए रहते किन्तु येसा बिल्कुल भी नही किया है।

अगर अपने सुविधा व फसल को बंचाने के उद्देश्यों से किया गया है तो दुसरों राह गिरों को मुसीबतों में क्यों डाला जा रहा है, लगातार दुर्घटना घट रही है न किसान उस खोदे हुए रोड़ पर मिट्टी डाल रहे न सिमेंट से उसको पेक कर रहे है! लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) के अधिकारी भी इसे अनदेखा कर रहे हैं।
अगर किसी प्रकार की विपरीत दुर्घटना घटती है तो संबंधित किसान को पार्टी बनाकर कोर्ट में याचिका दर्ज किया जायेगा ताकी भविष्य के लिए येसे सार्वजनिक मार्गों को काटने व खोदने के लिए व्यक्ति बार बार सोंचे!
महासमुंद कलेक्टर संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करें और संबंधित किसान को नोटिस भेजकर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया जाये और उनकी भरपाई किसान से किया जाये! छत्तीसगढ़ सरकार लगातार रोड़ बना रहे है उसमें भी ठेकेदारों के द्वारा भ्रष्टाचार कर केवल थुंक पालिस करते हुए रोड बना रहे हैं। साल भर में रोड की हालत पस्त हो रहा है उसी बीच में किसानों के द्वारा रोड़ को कट कर दिया जा रहा है खोदा जा रहा है जिससे लगातार मोटर साइकिल से दुर्घटना घट रहा है। बड़े वाहनों (ट्रक)के आने से उस जगह धुल से कुछ भी दिखाई नही देता है जिससे लगातार घटनाएं घट रही है जिसे तत्काल देशकाल परिस्थिति में उक्त रोड को सुधारा जाये!

