ओडिशा मार्ग से बागबाहरा क्षेत्र में सागौन लकड़ी की की जा रही थी अवैध तरिका से तस्करी,वन विभाग की टीम ने जप्त किया वाहन
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला में वन विभाग की टीम ने सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय जांच नाका टेमरी में की गई है।
महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्रअंतर्गत ओडिशा सीमा पर स्थापित अंतर्राज्यीय वनोपज जांच नाका टेमरी में जांच के दौरान भारी तादाद में अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए पाया गया है। ओडिसा की ओर से आ रहे एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 19 H 5254 को रोका गया, उक्त वाहन के वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत ट्रांजिट पास आम की लकड़ी के परिवहन हेतु जारी पाया गया, जो कि फॉरेस्ट ऑफिसर, पेंडूथी सेक्शन, विशाखापट्टनम रेंज द्वारा जारी किया गया था। ट्रांजिट पास के अनुसार वाहन में आम चिरान 300 नग (3.12 घनमीटर) परिवहन किया जाना दर्शाया गया था किन्तु उस वाहन की जांच के दौरान आम चिरान के नीचे 1.85 घनमीटर सागौन चिरान को अविधिक रूप से प्लानिंग के तहत छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

महासमुंद वन मंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के निर्देशानुसार बागबाहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रूव ने गाड़ी को जप्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

