राजनांदगांव वन मंडल में एसडीओ योगेश साहु एवं डीएफओ आयुश जैन की मनमानी आया सामने,भारी तादात में तेन्दुपत्ता श्रमिको को रेगुलर में कार्य पर रखा जा रहा है।
रायपुर / छत्तीसगढ़ वन विभाग में आये दिन नये नये कारनामें खुलकर सामने आ रहे है, इसी बीच में राजनांदगांव वन मंडल के वन मंडलाधिकारी आयुश जैन और उप वन मंडलाधिकारी योगेश साहु की हरकत चौंका देने वाला है। राजनीतिक दलदल में दबकर काम करने वाले डीएफओ और एसडीओ के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

राजनांदगांव डीएफओ आयुश जैन
दरअसल मामला यह है कि राजनांदगांव वन मंडल में एसडीओ योगेश साहु और डीएफओ आयुश जैन मनमानी तरिका से रेगुलर हेड में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी को बहाना बाजी या आरोप प्रत्यारोप लगाकर कार्य से पृथक कर रहे हैं। वही बाघनदी परिक्षेत्र में तो श्रमायुक्त दर पर कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित कर उनके वेतन को समिति के खाता में डाल दिया गया है,अब उनका वेतन समिति के माध्यम से भुगतान होगा ! समिति के माध्यम से वेतन भुगतान होने पर वह दैनिक वेतनभोगी श्रमिक नियमितीकरण स्थायीकरण से वंचित हो जायेंगे, और दैनिक वेतनभोगी दर दर भटकते रहेंगे।

राजनांदगांव एसडीओ योगेश साहु
महापौर के दबाव में है राजनांदगांव डीएफओ और एसडीओ
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनांदगांव महापौर के दबाव में व्यथित होने के कारण एक आईएफएस अधिकारी अपने आप को अक्षम महसूस करते हुए, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों को भारी तादात में जिला युनियन से हटाकर सामान्य रेगुलर हेड में लाकर वेतन भुगतान कर रहे है और जो पूर्व से रेगुलर में कार्य कर रहे है उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उन्हे कार्य से पृथक कर रहे हैं और समिति के माध्यम से वेतन भुगतान कर रहे हैं। हद हो गई है गुलामी, राजनेताओं के एहसान तले दबकर अपने स्वाभीमान को भी नही बंचा पा रहे है, गलत को सहीं और सही को गलत साबित करने में कोई कसर वही छोड़ रहे हैं।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान ने बताया की अगर स्थिति येसे ही रहा तो जल्द ही मुख्य वन संरक्षक कार्यालय दुर्ग का घेराव किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी राजनांदगांव वन मंडलाधिकारी आयुष जैन और एसडीओ योगेश साहु की होगी। संगठन की ओर से लगातार पत्राचार किया गया है कि अनाधिकृत रूप से एकाएक भारी तादात में जिला यूनियन के श्रमिक को रेगुलर में समायोजन ना करें किन्तु डीएफओ और एसडीओ संगठन को ठेंगा दिखाते हुए दैनिक वेतनभोगियों को बहाना बाजी कर कार्य से पृथक कर रहे है या फिर समिति के माध्यम से वेतन भुगतान कर रहे है जो कि सरासर गलत है।
और जिला यूनियन में कार्यरत गोदाम सुरक्षा श्रमिकों को भारी तादात में रेगुलर में कार्य उपलब्ध कराकर वेतन भुगतान कर रहे हैं संगठन ने जंगी मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है!

आप सभी बने रहिये CGसंचार क्रांति न्यूज के सांथ आगे देखते है राजनांदगांव डीएफओ एवं एसडीओ किस हद तक जाकर मनमानी करते हैं।

