वन विभाग हुई सर्मसार,वन रक्षक ने प्रेमिका को बुलाया नर्सरी में, प्रेमिका के सांथ बैठे देख युवको ने जमकर कर दी वर्दीधारी की पीटाई
रायपुर / छतीसगढ़ में वन विभाग लगातार सुर्खियों पर है उसी बीच में एक और बड़ी घटना सुरजपुर जिले से सबके सामने आया है!
दरअसल मामला सूरजपुर जिले की एक नर्सरी में एक वर्दीधारी वनरक्षक (फारेस्ट गार्ड) को अपनी प्रेमिका को बुलाना महंगा पड़ गया। नर्सरी में प्रेमिका के स्वजन ने वनरक्षक सुखदेव पैकरा की जमकर पिटाई की और उस वर्दीधारी को डांस करने के लिए मजबूर कर दिया गया, हालातों को देखते हुए वन रक्षक ने मजबुरी में डांस।
घटना 23 फरवरी की बताई जा रही है। वनरक्षक 23 फरवरी को अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में बैठा था। इसी दौरान युवती के स्वजन वहां पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। आठ की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले युवती को थप्पड़ मारा और फिर वनरक्षक की बुरी तरह पिटाई की।
इसके बाद उन्होंने उसे मोबाइल पर गाना लगाकर नृत्य करने के लिए कहा। जब वनरक्षक ने ठीक से डांस नहीं किया, तो युवकों ने उसे फटकारा।मारपीट के दौरान वनरक्षक ने एक युवक को पहचानते हुए ‘राजू भैया’ कहकर मदद मांगी, लेकिन उसकी पिटाई जारी रही। अंततः युवकों ने वनरक्षक को वहां से भगा दिया और युवती को घर भेज दिया।

इस मामले में वन मंडलाधिकारी ने वीडियो के आधार पर वनरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। सूरजपुर के एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


