जनता को लूटकर सत्ता में बैठी है भाजपा की , बिहार, असम के बाद छत्तीसगढ़ को भी फिर से जल्ट लूटने के लिए देगी 10 हजार रुपए
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में राजनितिक सरगर्मी पर है, कांग्रेस पार्टी के नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार के झूठे नारे के साथ आज से 12 साल पहले सत्ता में आई भाजपा सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ा कर और अपने तुगलकी फरमान नोट बंदी और जीएसटी के माध्यम से नए रोजगार तो नहीं दिए बल्कि करोडों लोगों को अपने रोजगार से हांथ धोना पड़ा।
अंकित ने बताया कि भाजपा सरकार जिस राज्य में हैं वहां सत्ता प्राप्ति के बाद से बिजली के मूल्यों में और सम्पति करों में बेतहाशा वृद्धि कर ली है। अंकित ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहले नोट बंदी कर कइयों का रोजगार छीना फिर जीएसटी में 117 लाख करोड़ रुपये पूरे देश से लूटा और पहले 7 साल लूटने के बाद अब रिफार्म के नाम से थोड़ा कम कर दिया। अंकित ने कहा कि विश्व गुरु के कुप्रबंधन के चलते देश का रुपया अब तक का सबसे कम 92.33 पैसा प्रति डॉलर हो गया है।
छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने अपने अल्प समय में 46,000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है और दिन-प्रतिदिन विभिन्न माध्यमों से आमजन को लूट रही है। लगातार कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अंकित ने बताया कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमतें 114 से 140 डॉलर प्रति बैलर थी तब कांग्रेस सरकार में पेट्रोल डीजल 60 रुपये से कम था और रसोई गैस 400 था जिसमें सब्सिडी 250 रुपये आती थी। और जबसे मोदी सरकार आई
उसके बाद कई बार कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई कच्चा तेल 60 डालर प्रति बैरल भी आया और अब 100 डॉलर प्रति बैरल है, तब भी कभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं आई अपितु 400 का सिलेंडर 1100 तक जाके आज 900 से 960 रुपये हो गया और सब्सिडी घट कर 59 रुपये आ चुकी है और पेट्रोल-डीजल बढ़ कर 102 और 93 रुपये पहुंच चुका है। अंकित ने डबल इंजन की सरकार को शोषक सरकार कहा जिसे सिर्फ आम जन को लूटना और और आम जन के पैसों से 10 हजार रुपये दे कर पुनः सत्ता में आना है।
व्यापारी मित्रों को लाभ पहुंचाने के नाम से लाखों पेड़ों को कटवाना , फिर एक पेड़ मां के नाम नौटंकी करना उचित नही है।
एक पौधा को वृक्ष बनने में 50 साल से उपर लगता है तब कहीं जाकर वृक्ष बनता है, न जाने सैकड़ो वर्षें के लाखों वृक्ष काट दिये गये है! आडानी पुरे भारत देश की मसिहा बन गये है, छत्तीसगढ़ की सरकार लोक लुभावन वादा मोदी की गारंटी की झुठी कहानी से चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार!
आज भी मोदी की गीरंटी की अनेको मांग पुरी नही की गई है जैसे अनियमित, दैनिक वेतनभोगी,संविदा कर्मचारियो की नियमितीकरण की बात,आंगनबाड़ी,रसोईया, स्कुल सफाई कर्मचारी की वेतन वृद्धि येसे अनेको मामला है जो आज भी कलेक्ट्रेटी राज के कारण पुरा नही हो पाया है।

