धरमजयगढ़, रायगढ़ कुरकुट नदी में मिला दो हाथियों का शव, मौत के कारणों के जांच में जुटी है वन विभाग की टीम
रायपुर / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को कुरकुट नदी में दो हाथी शावक का शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर प्रकरण की कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी कक्ष क्रमांक 1273 आरएफ के पास आज दोपहर गांव के ग्रामीणों ने दो हाथी शावक का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों उनके क्षेत्र में 19 हाथियों का दल लगातार धरमजयगढ़ एवं रायगढ़ क्षेत्र में विचरण कर रहा था। गांव के ग्रामीणों ने संदेह जाहिर किया है कि नदी में नहाते समय यह घटना हुई है येसा प्रतित होता है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी शावकों की मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
पूर्व में भी धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हांथियों की मौत हुई है, और रायगढ़ वन मंडल भी इससे अछुता नही रहा! वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी वन गस्त करने में कोतीही बरतते है जिसका परिणाम है कि लगातार वन्य प्राणियों की हानी हो रही हैं।

