छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से आखिरकार हो गई सचिव श्रीमती किरण गुप्ता की बिदाई
रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पिछले 06 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सचिव श्रीमति किरण गुप्ता को आखिरकार हटाना ही पड़ गया!
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में सचिव के पद पर विगत 06 वर्षों से श्रीमति किरण गुप्ता पदस्थ रहे, उनके द्वारा लगातार निचले स्तर के कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे आहत होकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया था। उनके मनमानी पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के कर्मचारी तथा छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ ने आवाज बुलंद कर दिया था और लाम्बंद की तैयारी में जुट चुके थे।


कर्मचारी संघ ने कहा आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में आतंक खतम हुआ है, जिससे रेगुलर कर्मचारी से लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी का माहोल देखने को मिला!
शासन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए आदेश जारी कर श्रीमती किरण गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से हटाकर उनके मूल विभाग सहकारिता विभाग में वापस कर दिया गया है ।
CG संचार क्रांति न्यूज तथा संचार भारत न्यूज में प्रकाशन के बाद तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया गया।

