जनगणना 2027 तक नहीं होंगे ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों- कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगाया है रोक
रायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना को लेकर शख्ति आदेश जारी किया है,सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 25 जून 2025 के बाद स्थानांतरण पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध लागू है और केवल विशेष परिस्थितियों में समन्वय के माध्यम से ही मुख्यमंत्री की अनुमति से ही ट्रांसफर (स्थानान्तरण) किए जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना वर्ष 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया उल्लेख किया गया है कि जनगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है, जब तक जनगणना कार्य नही हो जाता तक तक किसी भी प्रकार की ट्रांसफर (स्थानान्तरण) नही किया जायेगा।
इस फैसले का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को सुचारु परिलक्षित, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना बताया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, जनगणना 2027 का पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।
इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस व्यापक कार्य के सफल संचालन के लिए मैदानी स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की निरंतर उपलब्धता अति आवश्यक है।

उक्त पत्र में यह भी लेख किया गया है कि 25 जून 2025 के बाद स्थानांतरण पर पहले से ही पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू है और केवल विशेष परिस्थितियों में समन्वय के माध्यम से मुख्यमंत्री के अनुमति से ही तबादले किए जा सकते हैं।
ऐसे में जनगणना कार्य से जुड़े जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को बिना अपरिहार्य कारण के ट्रांसफर (स्थानांतरण) नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश सभी अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त,और कलेक्टरों को भेजा गया है, ताकि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संबंध में इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाना सुनिश्चित हो सकें।
सरकार ने का लक्ष्य व विजन वर्ष 2047 है जिसके कारण सघन रूप से जनगणना अभियान चला रहा है,इससे आर्थिक सर्वेक्षण भी हो जायेगा, विकसित भारत का संकल्प पूर्ण कराने की राह पर प्रतिबद्धता के सांथ भाजपा की सरकार अनुठी पहल!

