बागबाहरा में विद्युत समस्या आम पब्लिक को कर रही है त्राहि त्राहि, समस्या क़ो लेकर पूर्व पार्षद ने अधिकारी क़ो सौपा है ज्ञापन
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के बागबाहरा शहर मे लगातार विद्युत समस्या को लेकर आम जनता में त्राहि त्राहि मचा हुआ है बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने एवं शिकायत नंबर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा काल रिसीव नहीं करने क़ो लेकर आज नगरपालिका परिषद बागबाहरा के पार्षद रुपेश (प्रेम) साहू, थानूराम पांडे पूर्व पार्षद लोकेश्वर चंद्राकर ने विद्युत् विभाग के अधिकारी सिदार जी से मुलाक़ात कर शिकायत दर्ज कराया है!
बागबाहरा शहर मे विद्युत् क़ो लेकर हो रही विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया गया है ताकी जल्द से उसका निराकरण किया जा सकें!
समस्याओं को लेकर पार्षद प्रेम साहू ने ज्ञापन सौपा है, ज्ञापन सौपते वक़्त बताया की शासन विद्युत् समस्या से निपटने के लिए हर सामग्री व सुविधा प्रदान कर रही है उसके बाद भी बागबाहरा शहर की विद्युत् व्यवस्था चरमराई हुई है!
विद्युत् विभाग के अधिकारी सिदार ने बताया की बहुत जल्द व्यवस्था सुधर जाएगी और मेंटनेस का कार्य जल्द प्रारम्भ हो रहा है फिर लगभग जो विद्युत् तार पर पेड़ गिरने की समस्या आ रही है वो लगभग खतम हो जाएगी और आश्वास्त किया की बहुत जल्द इन समस्याओ से निजात दिलाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।


