दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के रीड के हड्डी कहे जाने वाले संघर्षशील प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा को जन्मदिन की गाड़ा गाड़ा बधाई
रायपुर / छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के रीड के हड्डी कहे जाने वाले संघर्षशील, सरल स्वभाव एवं कर्म के धनी श्री रामकुमार सिन्हा को जन्मदिन के उपलक्ष्य में पुरे छत्तीसगढ़ के 7000 समस्त सदस्यों की ओर से गाड़ा गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं !
संगठन के प्रदेश मिडीया प्रभारी शोभाराम ध्रूव ने बताया की रामकुमार सिन्हा एक दशक पूर्व से जो बीज बोया था आज वो एक विशाल वृक्ष बन चुका है, संगठन में जान डालने वाला कर्मयोगी, जो निरंतर दिन रात मेंहनत करके संगठन को उठाया है आज इस मुकाम तक पहुंचाया है!
अपनी लगन,मेहनत, ईमानदारी से वन विभाग में एक छाप छोड़ा है, हर चुनौतियों को स्वीकार करते हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया हैं। इनके मार्गदर्शन में व सकुशल नेतृत्व में वर्ष 2018 में 22 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल, वर्ष 2022 में 34 दिन का अनिश्चित कालीन हड़ताल तथा वर्ष 2024 में 48 दिनों तक लगातार अनिश्चित कालीन हड़ताल का सफल आयोजन किया गया था। प्रत्येक हड़ताल को चुनौती पूर्ण ढंक से लड़ाई लड़े सफलता हासिल किये।
आज वन विभाग के 7000 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी,वाहन चालक,कम्प्युटर आपरेटर, डाटा एन्ट्री आपरेटर, कार्यालय सहायक, सुरक्षा श्रमिकों को एकजुटता के सांथ संगठित किये हुए हैं।
हर चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हुए कर्म के धनी रामकुमार सिन्हा जिन्होंने अपने निरंतर प्रयास से बस्तर से सरगुजा तक हर वर्ग के निचले स्तर के दैनिक वेतनभोगी से मिलकर उनके समस्याओं का निदान करके आज एकजुट करने का प्रयास किया गया है।
आज उनके जन्मदिन पर पुरे छत्तीसगढ़ के समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी,वाहन चालक,कम्प्यूटर आपरेटर, डाटा एन्ट्री आपरेटर, कार्यालय सहायक,सुरक्षा श्रमिकों के तरफ से पुन: गाड़ा गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं!


