बारिश में खेत पहुंचकर कृषकों व खेतिहर मजदूरों के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड
रायपुर / विश्व के लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का आज ग्राम घुंचापाली कला के बूथ क्रमांक 85 एवं 86 में श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने लगातार हो रही बारिश के बीच खेतों में पहुंचकर रोपाई कार्य में जुटे कृषकों व खेतिहर मजदूरों के साथ रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि कारगिल के वीर जवानों का पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देशवासियों से वीर सपूतों के त्याग और समर्पण को सदैव स्मरण रखने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख करते हुए वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से वर्षा जल के अधिकतम संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, ‘वोकल फॉर लोकल’, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की नवाचार क्षमता, जनभागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे विषयों पर भी प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और छोटे-छोटे प्रयास भी देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बागबाहरा शहर एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रशेखर ध्रुव, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी हीरा साहू, ओमप्रकाश ध्रुव, बहुर सिंह देशकर सहित संतोष साहू, मुकेश ध्रुव, मंगली बरिहा, चेतन यादव, फुलेश्वरी ध्रुव, मोहर ध्रुव, संजय ध्रुव, खेमराज साहू, श्रीधर ध्रुव, कुमारी ध्रुव, वागेश यादव, कांति ध्रुव, दुर्गा साहू, कुमारी यादव, ईश्वरी ध्रुव, नीतू साहू, सुमन साहू, हेतु बरिहा एवं बड़ी संख्या में कृषक, खेतिहर मजदूर और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश हमें वीर सैनिकों के सम्मान, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

