बागबाहरा ब्लाक के सिमगांव में दिल दहला देने वाला घटना बेटे विवाद होने के बाद माता पिता ने खाया जहर,जिसमें पिता की हो गई मौत..
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला बागबाहरा विकास खण्ड में खुनी खेल बेनीराम चक्रधारी ग्राम सिमगांव का रहने वाले थे जिनका उम्र 65 वर्ष है पत्नी रतनी बाई उम्र 60 वर्ष उनके दो बच्चे हैं हीरामणि और विजय चक्रधारी है विजय चक्रधारी के साथ माता और पिता दोनों का आए दिन विजय चक्रधारी की पत्नी के संबंध में वाद विवाद होता रहता था!विजय चक्रधारी की पत्नी चिचड़ी उड़ीसा की रहने वाली है और वर्तमान में वह अपनी माता-पिता के साथ उड़ीसा में ही रहती है इस संबंध में विजय का अपने माता-पिता के साथ विवाद होता रहता था बेनीराम का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। पिता किडनी संबंधी बीमारी से गुजर रहे थे बेनीराम के साथ हीरामणि के दो बच्चे रहते थे 10 दिन पहले विजय चक्रधारी का अपने माता-पिता के साथ पत्नी के संबंध में पुन: वाद विवाद हुआ था यह वाद विवाद आए दिन होता रहता था पिछले रात हीरामणि का कहना है कि विजय चक्रधारी का फिर से झगड़ा हुआ था !
विवाद के कारण माता पिता ने खाया 505 जहर

इसलिए माता-पिता ने खेत में डालने वाला प्रधान 505 नामक दवाई का सेवन करके रात को 11:00 सो गए मेरे दोनों बच्चे भी साथ में सोए हुए थे मेरी जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे साथ सोएंगे सुबह जब देखे तो पिता बेऩीराम की हालत बहुत खराब थी तो उन्हें स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में लाया गया जहां उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया मां रतनी बाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है जिसे शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में बागबाहरा में इलाज के दौरान महासमुंद शासकीय अस्पताल में रेफर कराया गया!
सुनिये बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर ने क्या कहा
लेकिन परिवार जनों ने उन्हें बागबाहरा के चंडी हॉस्पिटल में भर्ती करने का निर्णय लिया और उन्हें लेकर गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है इस घटना के कारण बेनीराम का बेटा विजय चक्रधारी फरार है हीरामणि के द्वारा काेमाखान थाना में इस संबंध में FIR भी कराया गया है पिता की बॉडी अभी भी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में है जहां डॉक्टरों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया जा चुका है पुलिस संबंधी कार्यवाही और पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों को बॉडी सोप दिया जाएगा!

