Author: CG Sanchar Kranti News

भाटापारा – जिले में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद है. ताजा मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह से आया है, जहां एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित परमेश्वर साहू ने गिधौरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने खनिज से जुड़े लोगों पर उसके साथ माइनिंग वालों का मुखबरी होने के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता…

Read More

कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। पंडरिया से प्रसव के लिए लाई गई एक महिला के नवजात शिशु की सोमवार को रूटीन टीकाकरण के कुछ देर बाद अचानक मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तीन दिन के मृत नवजात का अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। मृत शिशु की मां का नाम सोना निर्मलकर है। नवजात अपनी मां की गोद में पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से व्यवहार कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी को सात साल…

Read More

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के जयनगर इलाके में एक रैपिडो बाइक ड्राइवर ने कथित तौर पर एक महिला यात्री को इसलिए सरेआम बीच सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि महिला ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के लिए उसे टोका था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बहस के बाद रैपिडो ड्राइवर महिला को थप्पड़ जड़ देता है, जिससे महिला सड़क पर गिर जाती है। यह घटना 14 जून की है। जब सड़क किनारे दोनों के बीच बहस हो रही थी और ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ जड़ा तो…

Read More

ICC World Test Championship Record: टेस्ट की नई चैंपियन टीम अ​ब ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी पर अपना कब्जा जमा लिया है। अब तक तीन बार इसका फाइनल हुआ है और हार बार नया चैंपियन सामने आया है, ये अपने आप में एक बड़ी और अहम बात है। इस बीच साउथ अफ्रीका ने लंबे समय बाद आईसीसी का खिताब तो अपने नाम किया ही, साथ ही टीम इंडिया का भी एक रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। अब साउथ अफ्रीका की टीम टेम्बा बावुमा की कप्तानी में नई…

Read More

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू कर सभी का दिल जीत लिया था। एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से महफिल में चार चांद लगा दिए। इस इवेंट के दूसरे दिन वह अपनी ब्लैक ड्रेस की वजह से खूब चर्चा में थीं। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि आलिया भट्ट अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। इसी बीच, अब एक्ट्रेस का एक और लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद से वह जबरदस्त चर्चा में हैं कि क्या आलिया भट्ट ने अपना सरनेम बदल लिया है? वो भट्ट…

Read More

लिमासोल (साइप्रस): साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने फिर दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का ऐहसास कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में एक व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। बता दें कि यह सम्मेलन साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया। पीएम मोदी को अब तक मिले 23…

Read More

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम के भाई गोविंद ने कहा है कि उन्होंने दो मिनट की बातचीत में ही पहचान लिया था कि उनकी बहन सोनम हत्या में शामिल है। उन्होंने कहा कि जब वह हत्या कर सकती है को उसके लिए 26 मई से सात जून तक इंदौर में रहना कोई नई बात नहीं है। गाजीपुर में सोनम और गोविंद दो मिनट के लिए मिले थे। इस दौरान सोनम अपने भाई से नजर नहीं मिला पाई। वह लगातार झूठ बोल रही थी। इसी वजह से गोविंद को समझ आ गया कि हत्या में…

Read More

नई दिल्ली : अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय ने 2027 में राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना के संचालन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कोविड-19 महामारी के कारण विलंबित दशकीय जनगणना में अब डिजिटल डेटा संग्रह, स्व-गणना विकल्प और पहली बार जाति गणना की सुविधा होगी, जो 1 मार्च, 2027 तक पूरी हो जाएगी। लगभग 34 लाख गणनाकार और पर्यवेक्षक तथा 1.3 लाख जनगणना कर्मियों को इस कार्य के लिए तैनात किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा तथा 1 मार्च, 2027 तक पूरा होगा। अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय ने 2027 में राष्ट्रीय…

Read More

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर खराबी आई है। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट के दौरान पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की और एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद यह फ्लाइट वापस हांगकांग लौट गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 के दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी होने के बाद इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। जिस विमान में खराबी आई है, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। हाल ही में अहमदाबाद में क्रैश होने वाला विमान भी बोइंग 787-8 ही था। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों की जांच भी हुई…

Read More

मुंगेली : जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए एक आरक्षक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. पुलिस की वर्दी को किया शर्मसार आरक्षक रोशन पहाड़ी का वारयल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो सामने आया,…

Read More