Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CG Sanchar Kranti News
सरगुजा – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति ने अपनी पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नर्मदापुर के माझापारा गांव निवासी संझई माझी (32) और प्रियंका माझी (7) के रूप में हुई है। वारदात के बाद भागते वक्त पुलिस ने आरोपी सुशील माझी (34) को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बुधवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी पति घर में पत्नी और बेटी को बंद कर…
रायपुर – राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हीरापुर इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि इलाके में सक्रिय ड्रग्स माफिया के दो गुटों के बीच तेजधार हथियारों से सरेआम झगड़ा हुआ, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोग भयभीत हो गए और दुकानदारों ने तत्काल अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे के आसपास यह झगड़ा शुरू हुआ जब हीरापुर के बाजार चौक के पास कुछ युवक तलवार, चाकू…
शिलॉन्ग: सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए थे। पुलिस ने इन सबूतों के बारे में जब सोनम से सवाल किया, तो वह मौन हो गई। लेकिन इसके बाद सोनम ने सभी सबूतों को देखते…
कवर्धा: सरपंच की कार्यशैली से नाराज उप सरपंच और पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर चक्का जाम कर दिया. पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से एक तरफ जहां सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है, वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. मामला ग्राम पंचायत दशरंगपुर का है, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पंचायत भवन में नि:शुल्क खसरा, बी-1 नक्शा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी पहुंचे थे.…
सलमान खान के परिवार से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्टर के भाई, अभिनेता और निर्माता अरबाज खान एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। उनके जीवन में ये मौका दूसरी बार आया है। उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरबाज ने एक हालिया इंटरव्यू में की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों को इसके बारे में बताया है। इस दौरान वो काफी उत्साहित हैं और कैसा फील कर रहे हैं, ये भी उन्होंने साझा किया है। 57 वर्षीय अरबाज पापा बनने की खुशी…
रायपुर – छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल…
ICC T20I Rankings: आईसीसी की ओर से एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस दफा ज्यादा तो नहीं, लेकिन हल्के हल्के कुछ बदलाव हुए हैं। वैसे तो टीम इंडिया इस वक्त टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है, लेकिन इसके बाद बदलाव का असर टीम इंडिया के प्लेयर्स पर भी देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर बिना खेले तिलक वर्मा को हल्का सा फायदा हुआ है, वहीं सूर्यकुमार यादव को नीचे जाना पड़ा है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त ट्रेविस हेड नंबर एक खिलाड़ी…
पाकिस्तान में अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव की घटनाएं आम हैं। दशकों से अहमदिया समुदाय के लोगों को यहां प्रताड़ित किया जाता रहा है। कभी कट्टरपंथी इनकी मस्जिदों को निशाना बनाते हैं तो कभी समुदाय से जुड़े लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। अब एक बार फिर पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने जाहिलियत दिखाई है और अहमदिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को कई शहरों में ईद की नमाज अदा करने से रोका है। पुलिस ने क्या किया? पंजाब में पुलिस ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दौरान पशुओं की कुर्बानी देने का प्रयास करने के आरोप में अहमदिया समुदाय…
बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में 15 मजदूर घायल हो गए, इनमें 1 घायल महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ जब मजदूर नदी सफाई का काम कर रहे थे। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काम में लगे मजदूर इधर-उधर भागकर जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपुरी में मजदूर रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी सफाई का काम कर रहे थे। इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। लोगों ने भागकर बचने की काफी कोशिश…
रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के नवनियुक्त अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने केदारनाथ गुप्ता को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई और उनके नेतृत्व में बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की…
इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और विचार पूरी तरह से सूचना हेतु हैं। किसी भी जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं दी जाती है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले जानकारी की पुष्टि स्वयं करें। इस साइट पर प्रकाशित सामग्री के लिए केवल लेखक ज़िम्मेदार हैं। © CG Sanchar Kranti News
Follow For More
Contact Us
Pushpendra Singh Thakur
Chief Editor
Address:
Rajendra Bhawan, Flat No. 3, Near Gajanan Vatika, Old Aamapara, Mohan Nagar, Durg, Chhattisgarh – 491001
Mobile : 8109719514
Important pages
© CG Sanchar Kranti News. Designed by Nimble Technology.
