वन विभाग की लापरवाही को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) बलौदाबाजार जिला के नेताओं ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन,
चोरी का इल्जाम लगाकर चार कर्मचारियों को किया काम से बेदखल
रायपुर / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला के अंतर्गत कसडोल ब्लॉक के सोनाखान परिक्षेत्र में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के सांथ उप वन मंडलाधिकारी अनिल वर्मा ने प्रताड़ित करते हुए कार्य से बेदखल कर दिया है !
दरअसल मामला यह है कि कसडोल स्थित बंगला में दिनांक 25,जनवरी 2026 को वन विभाग के कसडोल एसडीओ अनिल वर्मा, गुलशन साहू, रेंजर दीपक कुमार कौशिक, नवीन वर्मा , मुकेश कश्यप , डब्बू साहू एवं कम्प्युटर आपरेटर दिनेश कुमार वैष्णव के द्वारा शाम 07:00 बजे से लेकर रात्रि 01: 30 बजे तक बाजा गाजा के सांथ नाच गान कर खुब शराब पीकर पार्टी मनाया गया ! यह छत्तीसगढ़ के ऐसे स्वाभिमानी अधिकारी है जिन्होने वर्दीधारण करते समय संविधान की रक्षा, देश की रक्षा तथा वनों की,वन्य प्राणियों की रक्षा करने का शपथ लिया था, लेकिन यही वर्दीधारी अपनी स्वाभीमान को तो नही बंचा पाये और ना ही भारत माता की तथा तिरंगे, गणतंत्र दिवस की स्वाभीमान को बंचा पाये हैं।
दिनांक 25 जनवरी 2026 को रात्री के 01:30 बजे तक खुब शराब का सेवन कर नाच गान करते रहे, इन अधिकारियों को भान तक नही रहा की 01:30 बजे मतलब 26 जनवरी लग चुका था, कैसे शान से इन अधिकारियों ने शराब के नशे में ध्रूत रहकर तिरंगे का सम्मान किया होगा ? और ध्वजारोहण किया होगा?

पार्टी देने वाले कौन थे ? और पार्टी मनाने वाले कौन-कौन अधिकारी कर्मचारी थे ? यह सब जांच का विषय है।
ढे़ड़ बजे रात तक 04 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को रोककर रखा हुआ था खाना बनवााये खाये पिये, और नशे में ध्रूत पर रहे, खुब नशे में रहने वाले कसडोल एसडीओ ने सोने की चैन चोरी की आरोप दैनिक वेतनभोगी के उपर लगाकर उन्हे कार्य से पृथक कर दिया है।

अगर चैन की चोरी हुआ है तो पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराना था , किन्तु वह अधिकारी रिपोर्ट दर्ज न कराकर बैगा व ज्योतिषी के आगे पिछे भागते रहे है और धन्य है वह ज्योतिषी,और बैध जो सोने की चोरी की चोरी का आरोप वही उन्ही मेहनत करने वाले लड़कों के उपर लगा दिये!

अगर ज्योतिषी की बात प्रमाणित करता है तो उस अधिकारी को दमखम के सांथ थाना में जाकर उन लोगों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज करा देना था और बना लेना था ज्योतिषी को अपनी सरकारी गवाह!
शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए 26 जनवरी 2026 को शराब पिलाकर खुब पार्टी मनाया गया है जब चैन गुम हो गया तो आरोप दैनिक वेतनभोगी के उपर लगा दिया जाना कदापी उचित नही है।
ईमानदारी का चोला ओढ़ने वाले वर्दीधारियों अधिकारियों ने 12 से 15 वर्षों से अधिक सेवा करने वाले दैनिक श्रमिकों को कार्य से कर दिया है पृथक ।
प्रताड़ित दैनिक श्रमिक मनोज यादव, राजेश सेन, सुबह लाल प्रधान, अर्जुन पैकरा, अनंत कुमार यादव, जो कि खाना बनाने एवं पार्टी करने की तैयारी में लगे थे जिसे केवल मात्र शक के आधार पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए दबाव पूर्वक बिना लिखित में सूचना दिए कार्य से कर दिया गया है पृथक।
विधिवत चैन गुमने की सूचना थाने में देना था लेकिन थाना में लिखित सूचना नहीं दिया जाना संदेह का विषय है, थानेदार अपने स्तर से तहकीकात किये होते , कर्मचारियों से पूछताछ होती लेकिन इस प्रकार की कोई कार्यवाही ही नही किया और काम बंद कर दिया गया है!
पार्टी का मुख्य किरदार निभाने वाले कम्प्युटर आपरेटर दिनेश कुमार वैष्णव है जिन्होने अधिकारियों के सांथ बैठकर पीया खाया है,और व्यवस्थापक भी रहा हैं, यही दिनेश कुमार वैष्णव जो कम्प्युटर आपरेटर जिनके विरूद्ध वन रक्षकों ने भी वन कर्मचारी संघ के माध्यम से हटाने का मांग रखा था यह कम्प्युटर आपरेटर अपने आप को DFO से कम नही समझता है।

अनील सोनी उप वन मंडलाधिकारी के दमनकारी नीति से दैनिक श्रमिको के जीवन यापन करने में अनेक प्रकार की आ रही है परेशानियां।
समस्या को देखते हुए कर्मचारियों ने शिवसेना से मदद की गुहार लगाई और शिवसेना की टिम ने कर्मचारियों के समस्या को देखते हुए शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के प्रदेश सचिव एवं बलौदा बाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने कर्मचारियों को वापस काम पर रखने एवं तीन माह का लंबित वेतन दिलाने के मांग को लेकर बलौदाबाजार जिला कलेक्टर ओ पी शर्मा जी को उनके परिजनों के साथ ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मुख्य रूप से जिला सचिव घनाराम साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, राजेश सेन, मनोज यादव, सुबे लाल प्रधान, अर्जुन पैकरा, सरस्वती यादव , दुलवरीन प्रधान, प्रेमा सेन, मुकेश साहू, गब्बर आदि लोग उपस्थित रहे। अगर उक्त दैनिक वेतनभोगियों को कार्य पर वापस नही रखा जाता है तो शिवसेना के द्वारा बलौदाबाजार जिला का घेराव किया जायेगा।
कहावत है न :-
उल्टा चोर, कोतवाल को डांटे!

