गरियाबंद जिला में छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ पं.क्र. 548 के जिला पदाधिकारियों का सर्व सहमति से किया गया पुनर्गठन
रायपुर/ वन विभाग में सक्रीय भागीदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 लंबे समय से संघर्षरत है और अपनी अनुठी पहचान बनाये हुए हैं।
संगठन के प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ने गरियाबंद जिला के संगठन को मजबुत करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों का पुनर्गठन किये जाने हेतु बैठक आहुत किया था। उक्त बैठक प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रामकुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ एक दसक पूर्व से सक्रीयता के सांथ अपनी भागीदारी निभाते हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर, कार्यालय सहायक एवं श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है।

संगठन को गति देने तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो के सुख दुख में तटस्थता के सांथ खड़े रहने एवं उनके अधिकारों को दिलाने के लिए गरियाबंद जिला में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष बलराम निर्मलकर ,जिला उपाध्यक्ष देवकुमार साहु, भुवन यादव, सचिव लखन लाल नागेश, कोषाध्यक्ष गोरेलाल यादव, जिला संगठन मंत्री लोकू बस्तीया, थानेश्वर साहु, मिडिया प्रभारी रवि राजपुत, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमंत कुमार निषाद, नरसिंग साहु, महेश साहु,टाकेश्वर पाण्डेय, कृष्णा नाग, प्रदीप सेन, भूपेन्द्र साहु, विश्वनाथ कंवर, तुफान सिंह नायक, कमलेश रामटेके, गयाराम यादव, बृजलाल यादव, खेलन प्रसाद यादव, महिला मंच के जिलाध्यक्ष श्रीमती जानकी राजपुत, सदस्य श्रीमती चंचला यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत सिन्हा, संभाग महामंत्री उमेश सिन्हा(बबलू) को मनोनयन किया गया।

गरियाबंद जिला के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने नव गठित पदाधिकारियों का जोशीला रूप से स्वागत किया।





