बागबाहरा फारेस्ट आफिस के पास मेन रोड़ की दुर्दशा, लगातार घट रही है घटना
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा विकास खण्ड के फारेस्ट आफिस के सामने मेन रोड़ की दुर्दशा हो गई हैं। दरअसल मामला यह है कि रोड़ के निचे में बिछाये गये पाईप लाईन पट जाने के कारण लगातार पानी का बहाव हो रहा था जिसके कारण रोड़ का खुदाई कर पाईप लाईन सुधार कार्य किया गया। लेकिन सुधार कार्य के बाद टेम्प्ररी रूप से मिट्टी डालकर अस्त व्यस्त रूप में छोड़ दिया गया, जिसके कारण दोपहिया वाहन में सवार व्यक्ति लगातार गिर रहे है किसी का हांथ टुट रहे है तो किसी का पैर!
वहां पर दो ड्रम को रख दिया गया है,पानी बरसात के कारण रोड़ पर गड्ढ़ा हो गया है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है किन्तु शासन प्रशासन कोई सुध नही ले रहे है जबकी पीडब्लूडी के अधिकारी बगल में ही रहते है रोज देख रहे है किन्तु उसे मरम्मत करने का नाम नही ले रहे हैं।

लगता है प्रशासन एक दो और घटना घटने की इंतजार कर रहे है तब कहीं जाकर सुधार कार्य प्रारंभ होगा।
अभी अगर कोई मंत्री,मुख्य मंत्री आते तो रातों रात रोड़ सुधर जाता किन्तु आम पब्लिक उस रोड़ पर आना जाना कर रहे है इसलिये पीडब्लूडी के अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।
माननीय कलेक्टर महोदय जी इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पीडब्लूडी को सक्त निर्देश देते हुए मरम्मत कार्य कराने का कष्ट करें ताकी आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हों!

