पूर्व उप मुख्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कांग्रेस भवन में हुआ बैठक, एनएचएम कर्मचारियों के धरनास्थल में समर्थन पर पहुंचे
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव आगमन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया।
सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं और जनसेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की सेवा करने का आह्वान किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कही कि आज प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार को 20 माह हो चुका है। सरकार कैसे और कहां से चल रही है, यह हम सब देख रहे हैं। प्रदेश में
खाद की कमी, बिजली बिल हाफ योजना बंद, बिजली की बढ़ती कीमत, कर्मचारी हड़ताल पर, भर्तियां रूकी है, कानून व्यवस्था शिक्षा और स्वास्थ्य चरमराई हुई है। इन सभी का प्रभाव प्रदेश की आम जनता पर पड़ रहा है। यह सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता के हितों का न तो ख्याल रख पा रही है और न ही उनकी सुरक्षा कर पा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमनें 5 साल सफलतापूर्वक शासन चलाया।
किसान, आम नागरिक से लेकर सभी वर्गों के लिए काम किया। किन्हीं कारणों से हम इस बार सरकार नहीं बना पाए। पर, अब की बार हमें एकजुट होकर संगठन, बूथ ईकाई, मंडल व सभी स्तर पर जोर शोर से एक साथ मिलकर कार्य करना है। सिंह ने कहा कि मेरे पास जो राजनीतिक शेष समय रह गया है उसमें अर्जुन की तरह मेरा एक ही लक्ष्य है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने और लोकसभा में भी हम अधिक से
अधिक सीट जीतकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्ल है कि जिला, मंडल, सेक्टर बूथ स्तर की बहुत बड़ी भूम्किा हो सकती है। इन सभी को चाहिए कि वोटर लिस्ट पर बड़ी बारीकी से काम करना होगा। मतदाता सूची दुरुस्त करना, सही मतदाता वोट डाल सके इस पर बड़ी जिम्मेदारी से काम करने की जबाबदारी हमारे ऊपर है।
एनएमएच कर्मचारियों के हड़ताल का किया समर्थन
आज घरना स्थल लोहिया चौक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के मंच में समर्थन देने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पहुंचे, उन्होने कहा की भाजपा की सरकार को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, अनियमित,संविदा एनएचएम कर्मचारियो का नियमितीकरण करना चाहिये,मोदी की गारंटी का वाह वाही लुटा जा रहा है लेकिन मोदी की गारंटी पुरी तरह से इन वर्ग के कर्मचारियों के लिये फैल साबित हुआ हैं। हमसे जो भूल हुई है वह भूल वर्तमान के सरकार से बिल्कुल भी नही होनी चाहिये, भाजपा की सोंच कर्मचारी विरोधी नही होना चाहिए नियमितीकरण की मांग बहुत लंबित मांग है, शासन कैबिनेट में निर्णय ले और सांख्येत्तर पद सृजित करके नियमितीकरण कर सकती है,और जल्द करना भी चाहिये।

