बस्तर व कांगेरघांटी के दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों ने जगदलपुर मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेट मुलाकात कर ज्ञापन सौपा
पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर प्रधान संपादक
रायपुर / छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी लन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 जिला बस्तर एवं संभाग के पदाधिकारियों ने मुख्य वन संरक्षक से मिलकर सौजन्य भेंट किया तथा संगठन के कुछ समस्याओं को अवगत कराया गया।
बस्तर संभाग में छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की सक्रीयता से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों में उत्साह बना हुआ है। संगठन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हितों के लिये सतत प्रयास कर रहा हैं, बस्तर क्षेत्र से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है तथा बस्तर से ही वन मंत्री भी है, इसलिये बस्तरिहा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं श्रमिकों का कहना है कि हमारे भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित व सार्थक निर्णय जरूर लेगा।
जगदलपुर वन वृत्त में जब वरीयता सूची तैयार किया गया था तो उस समय येसे बहुत सारे दैनिक वेतनभोगी एवं श्रमिक है का नाम छोड़ दिया गया था जो विगत कई वर्षों से विभाग में निरंतर सेवाएं देते हुए आ रहे हैं।
संगठन उनकी भविष्य की चिंता करते हुए पुन: वरीयता सूची जारी किये जाने का मांग रखा है, और उसी मांग को लेकर मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर से विस्तार से चर्चा भी किया है ।

मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर ने वरीयता सूची बनाये जाने का आश्वासन दिया है, संभाग महामंत्री आशीष खोरा, जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला सचिव ईश्वर कश्यप,जिला उपाध्यक्ष सीमा यादव, जिला कोषाध्यक्ष ताराचंद सेठीया, महिला मंच जिलाध्यक्ष मनीषा कश्यप व अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की है।

