महासमुंद जिला, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता की लापरवाही आया सामने
रायपुर /छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता के घोर लापरवाही सामने आया हैं।
दरअसल मामला यह है कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी चाहा गया था, जिस पर जन सूचना अधिकारी कार्यपान अभियंता ने अपने पत्र के माध्यम से तीन आवेदन के आधार पर पृथक पृथक राशि जमा करने हेतु लेख किया जिसके आधार पर दिनांक 04.08.2025 को कार्यपालन अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग महासमुंद में राशि जमा कर दिया गया। लेकिन जन सूचना अधिकारी के द्वारा मनमाना पूर्वक लापरवाही बरतते हुए आज दिवस तक जानकारी नही दिया गया है।
जब जिम्मेदार अधिकारी ही सूचना के अधिकार का धज्जियाँ उड़ायेगा तो निचले स्तर के अधिकारी कर्मचारी और क्या कर सकता है जिसका मूल्यांकन नही किया जा सकता।
एक जिला के अधिकारी के आंखों के निचे ही येसा कारनामा हो रहा है तो बाकी जगह की बात ही मत पुछिये, लोक निर्माण विभाग के प्रत्येक कार्य की विधिवत जांच कराया जाना आवश्यक हो गया है, जांच पर ही सारे कहानी का खुलासा होगा।

